फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bar association winner mibaahuddin pannel

जिला बार चुनाव में मिस्बाहुद्दीन पैनल ने बाजी मारी

Thu, 09 Mar 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Mar 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
bar association winner mibaahuddin pannel
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 जिला बार एसोसिएशन के सत्र 2017-18 के प्रबंध समिति के चुनाव में मिस्बाहुद्दीन पैनल विजयी रहा। बुधवार को हुई मतगणना के बाद सात में से पांच पदों पर सिद्दीकी पैनल ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इस बार चुनाव में 7 पदों के लिए 15 उम्मीदवार मैदान में थे। मंगलवार को हुए मतदान में 460 में से 399 मतदाताओं ने वोट डाले थे। जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष पद के त्रिकोणीय मुकाबले में अरविंद कुमार शर्मा, मिस्बाहुद्दीन सिद्दीकी और अशोक कुमार कौशिक जबकि महामंत्री पद पर विजय शर्मा और प्रवीण सुधार में मुकाबला था। चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह तोमर ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मतगणना का काम पूरा हुआ। जिसके बाद नतीजे घोषित किए गए।
विज्ञापन

यह रहा परिणाम

अध्यक्ष पद           मत मिले
मिस्बाहुद्दीन सिद्दीकी - 189
अरविंद शर्मा             - 185
अशोक कौशिक          - 22
महामंत्री पद
विजय शर्मा - 249
प्रवीण सुधार - 144
कोषाध्यक्ष पद
विमल कुमार -199
राजीव कांत गर्ग -191
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद
संजय त्यागी -206
मनोज कुमार -179
संयुक्त मंत्री पुस्तकालय
अनिल कुमार -222
रोहिताश सिहं गोले -166
संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद
ईशा रज्जाक - 218
मौहम्मद आमिल खां -165
संयुक्त प्रशासन पद
नितिन कौशिक - 218
राजेश कुमार साहनी - 176

पैनल में ये जीते
अध्यक्ष मिस्बाहुद्दीन सिद्दीकी पैनल के महामंत्री विजय शर्मा, उपाध्यक्ष संजय त्यागी, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अनिल कुमार, संयुक्त सचिव प्रकाशन ईशा रज्जाक विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोले अध्यक्ष और महामंत्री
जीत के बाद अध्यक्ष मिस्बाहुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर तेजी लाने के साथ साथ कार्य दिवस बढ़ाए जाएंगे। अधिवक्ताओं के सम्मान से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं, महामंत्री विजय शर्मा का कहना है कि यह उनकी नहीं बल्कि अधिवक्ताओं की जीत है। विजयी पदाधिकारियों को डीजीसी अनिल तोमर, राजीव त्यागी, रविंद्र सिंह, धीरेंद्र  तोमर, सरताज गाजी सहित तमाम अधिवक्ताओं ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed