फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bar Association elections on 28th, schedule announced

Meerut News: बार एसोसिएशन का चुनाव 28 को, कार्यक्रम घोषित

Sat, 07 Mar 2026 09:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 07 Mar 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Bar Association elections on 28th, schedule announced
आम सभा की बैठक में लिया निर्णय, 10 को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन
विज्ञापन

मतदान के बाद मतगणना और परिणाम घोषित होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील परिसर स्थित सरधना बार एसोसिएशन के सभागार में शनिवार को आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई।
सभा की अध्यक्षता करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता विक्रम सिंह त्यागी व महासचिव ने वर्ष 2025-26 के अपने कार्यकाल का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने विचार-विमर्श कर आगामी चुनाव कार्यक्रम तय किया। साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष विक्रम सिंह त्यागी को चुनाव अधिकारी घोषित किया गया।
विज्ञापन

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 10 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 11 मार्च को दोपहर दो बजे तक मतदाता सूची पर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी, जबकि 12 मार्च को शाम चार बजे तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 13 मार्च को दोपहर दो बजे तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया 16 व 17 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगी, जबकि 18 मार्च को इसी समयावधि में नामांकन वापसी की जा सकेगी। 28 मार्च को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमसभा का संचालन अधिवक्ता मोहित शर्मा ने किया। इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य अधिवक्ता अजीत सिंह राठौर, सतवीर सिंह चांदना, पूर्व अध्यक्ष मेहरबान अली, आरिफ अली, हरिकिशन मित्तल, पदम दीक्षित, जितेंद्र पांचाल, नितिन चांदना, प्रशांत त्यागी, ब्रजराज चौधरी, नवनीत गौतम, सुशील कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed