फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   banvari laal kanchal

जीएसटी पर छह सितंबर को घेरेंगे राजभवन

Wed, 31 Aug 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 31 Aug 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
banvari laal kanchal
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए जीएसटी विधेयक में अनेक खामियां हैं। इस विधेयक में व्यापारी की गिरफ्तारी, जेल एवं जुर्माने सहित दर्जनों ऐसी खामियां है जो व्यापारियों के लिये अव्यवहारिक एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली है। जिसे किसी भी हालत में व्यापारी स्वीकार नहीं करेंगे। यह बात उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कही।
विज्ञापन

 सर्किट हाउस में मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कंछल ने कहा कि जीएसटी में एक पंजीकरण और एक रिटर्न की व्यवस्था की जाए। खामियों के खिलाफ आगामी 2 सितंबर को प्रदेश में व्यापारी जीएसटी का पुतला दहन करेंगे। 6 सितंबर को राजभवन पर प्रदर्शन करेंगे। व्यापारी जीएसटी में खामियां दूर होने पर ही उसे स्वीकार किया जाएगा। इस मुद्दे को लेकर व्यापाक आंदोलन किया जाएगा। केंद्र सरकार जबरन जीएसटी उन पर थोप रही है। इस कानून में इंस्पेक्टरों को असीमित अधिकार देकर इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान जीएसटी कानून कारपोरेट घरानों को बढ़ावा देने वाला है। प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल, रामोतार बंसल, अतुल्य गुप्ता, शैवाल दुबलिश, आरके शर्मा, सुनील जैन, मुकेश गर्ग, राजकुमार त्यागी, मौशकिब, सुरेंद्र कंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed