{"_id":"6afc73273c9a6cb24003110f","slug":"bank-related-news-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1358213-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रासना के शालिग्राम शर्मा पीजी कॉलेज में सामाजिक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रासना के शालिग्राम शर्मा पीजी कॉलेज में सामाजिक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
.पीएनबी के एमडी एवं सीईओ अशोक चंद्रा ने किया मेरठ दौरा
..सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ टाउन हॉल मीटिंग
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक चंद्रा ने मंगलवार को मेरठ का दौरा किया। इस दौरान रासना स्थित श्री शालिग्राम शर्मा पीजी कॉलेज में सामाजिक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर स्वर्गीय अश्विनी त्यागी के परिवार के कुलदीप त्यागी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।
कार्यक्रम में अंचल प्रमुख अजय टिबड़ेवाल, मंडल प्रमुख नीरज आनंद, प्रदीप त्यागी, अमरीश त्यागी और राजीव त्यागी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अंचल प्रमुख अजय टिबड़ेवाल, मंडल प्रमुख नीरज आनंद, प्रदीप त्यागी, अमरीश त्यागी और राजीव त्यागी मौजूद रहे।
वहीं, इसके बाद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में टाउन हॉल मीटिंग हुई। इसमें अशोक चंद्रा ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद किया। उन्होंने ग्राहक सेवा, डिजिटल बैंकिंग, एमएसएमई और कृषि ऋण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न मंडलों के मंडल प्रमुख, उप महाप्रबंधक, शाखा प्रमुख और कर्मचारी शामिल हुए। मंच संचालन कमलेश कुमार मिश्र और गुंजन त्रेहन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मुरादाबाद की मंडल प्रमुख इंदु खिवानी ने किया।