फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bank officer molested a female soldier in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh

बैंक अधिकारी पर महिला सिपाही से छेड़छाड़ का आरोप, जमकर हंगामा, पीड़िता ने दी तहरीर

Fri, 23 Aug 2019 01:20 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Aug 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bank officer molested a female soldier in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
यूपी पुलिस

मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली थाना क्षेत्र के एक बैंक में उस समय हंगामा हो गया, जब एक महिला कांस्टेबल ने बैंक अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस ने बैंक अधिकारी को हिरासत में ले लिया। महिला कांस्टेबल ने तहरीर दे दी है।

विज्ञापन


शर्मनाक! पिता बेटियों से बिकवाता था शराब और..., दो बहनों की आपबीती सुन अफसर हैरान
विज्ञापन


नगर के प्राइवेट बैंक में सुरक्षा के लिए गुरुवार को दो महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई थी। एक महिला कांस्टेबल बैंक में बने टॉयलेट में पहुंची। टॉयलेट से निकलते ही उसने बैंक के एक अधिकारी पर ताकझांक करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उसने इसकी सूचना कोतवाली में दी। बैंक में पुलिसबल के पहुंचने से कर्मचारियों व ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। महिला कांस्टेबल इस बात से इतनी शर्मसार हुई कि वह बैंक के बाहर आकर रोने बिलखने लगी। पुलिस बैंक अधिकारी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। उधर, एसएसआई मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल करने को बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: बिजनौर में छेड़छाड़ के आरोपी की पंचायत में बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

गलत आरोप लगाया
बैंक के कर्मचारी एकत्र होकर थाने में पहुंचे। कर्मचारियों का कहना था कि महिला सिपाही बैंक अधिकारी पर गलत आरोप लगा रही है। कर्मचारियों ने पुलिस से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करके निष्पक्ष जांच पड़ताल करने की मांग की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed