{"_id":"5827745a4f1c1bc932b3b66b","slug":"bank-of-baroda-me","type":"story","status":"publish","title_hn":" बैंक ऑफ इंडिया में आज नोट बदलने में आ सकती है दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक ऑफ इंडिया में आज नोट बदलने में आ सकती है दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sun, 13 Nov 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट यूपी में बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में रविवार को नोट बदलने में दिक्कत आ सकती है। इस संबंध में शनिवार दोपहर बैंक ऑफ इंडिया के गाजियाबाद स्थित जोनल ऑफिस से संबंधित जिलों को ई-मेल के जरिये एक सूचना भेजी गई है।
ई-मेल में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का हवाला देते हुए कहा गया है कि रविवार को कैश उपलब्ध कराने में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में जोन के अधीन आने वाली बैंक ऑफ इंडिया की सभी शाखाओं में सिर्फ कैश कलेक्शन का काम किया जाएगा। कहा गया है कि आरबीआई से बैंक को पर्याप्त कैश उपलब्ध नहीं हो सका है, इसलिए ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यह ई-मेल गाजियाबाद, नोएडा समेत मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, अमरोहा, हापुड़, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर और मुरादाबाद की बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं को जारी किया गया है। इसमें सभी शाखाओं से कहा गया है कि इस संबंध में वे बैंक के अंदर और बाहर नोटिस चस्पा करा दें।