{"_id":"686d81248113501d520da8e9","slug":"bank-mitras-attackers-are-out-of-polices-reach-laward-news-c-42-1-smrt1030-104007-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मित्र के हमलावर पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मित्र के हमलावर पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन
लावड़। जलालपुर गांव में बैंक मित्र रणजीत को गोली मारने का मुख्य आरोपी आकाश पुलिस की पकड़ से अभी दूर है। पुलिस ने आकाश व उसके पिता नरेंद्र की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन पिता-पुत्र हाथ नहीं आ सके।
जलालपुर गांव निवासी गौरव को दो साल पहले गांव निवासी आकाश ने फैक्टरी से आने के दौरान रास्ते में रोक लिया था और जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में आकाश जेल गया था और जमानत पर बाहर था। रविवार देर रात आकाश ने गौरव के चाचा एवं बैंक मित्र रणजीत को घर लौटते समय रंजिश के चलते गोली मार दी थी। जिससे वह घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने आरोपी सुमित निवासी गांव जलालपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि, मुख्य आरोपी आकाश व उसका पिता नरेंद्र अभी फरार है। पुलिस ने दोनों की तलाश में मंगलवार को भी दबिश दी, परंतु दोनों हत्थे नहीं चढ़ सके।