{"_id":"6aac573f40d4e5791503eac5","slug":"bank-manager-found-hanging-was-a-resident-of-kankarkheda-meerut-news-c-14-mrt1029-1304786-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फंदे पर लटका मिला बैंक प्रबंधक का शव, कंकरखेड़ा के थे रहने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फंदे पर लटका मिला बैंक प्रबंधक का शव, कंकरखेड़ा के थे रहने वाले
विज्ञापन
कोटद्वार में मृतक बैंक मैनेजर गणेश नेगी का फाइल फोटो। स्वयं
बैजरो/बीरोंखाल(कोटद्वार )। एसबीआई की धुमाकोट शाखा के प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बृहस्पतिवार सुबह आवास की रसोई में सरिये से बंधी रस्सी के सहारे लटका मिला।
बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे धुमाकोट पुलिस को सूचना मिली कि एसबीआई धुमाकोट के शाखा प्रबंधक गणेश सिंह नेगी (43) बैंक से कुछ ही कदम के फासले पर रस्सी के सहारे लटके हैं। थानाध्यक्ष सुनील पंवार मौके पर पहुंचे तो फंदे पर गणेश सिंह नेगी का शव लटका था।
घटना की जानकारी मृतक के पिता सुरेंद्र सिंह नेगी, निवासी कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी फेस-2 हरिनगर, मेरठ और कोटद्वार में मायके में रह रही पत्नी राखी को दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है।
विज्ञापन
गणेश के दिलोदिमाग में आखिर क्या चल रहा था
गणेश सिंह नेगी ने कुछ समय पहले ही धुमाकोट स्थित एसबीआई शाखा में प्रबंधक का कार्यभार संभाला था। इससे पहले वह मेरठ में तैनात थे। गणेश सिंह कम ही बोलते थे और कर्मचारियों से भी सीमित बातचीत करते थे। बुधवार को उनकी बैंक शाखा का निरीक्षण था। इस दौरान भी वे चुपचुप ही रहे। शाम छह बजे तक वह सबके बीच ही थे और सामान्य थे।
बताया जा रहा है कि गणेश सिंह नेगी के परिजन बुधवार से ही उन्हें लगातार फोन कर रहे थे। जब उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया तो बृहस्पतिवार सुबह उनके पिता ने धुमाकोट स्थित बैंक शाखा के एक कर्मचारी से संपर्क कर गणेश के कमरे में जाकर बात कराने का आग्रह किया था। आखिर गणेश सिंह नेगी के दिलोदिमाग में क्या चल रहा था। यह अब तक पता नहीं चल सका है।
-- -- -- -- -- -- -