बैंकों के विलय को लेकर भड़के कर्मचारी, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार द्वारा कई बैंकों का विलय किए जाने की घोषणा करने पर बैंक कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। बैंक कर्मचारियों ने ओरिएंटल बैंक के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
सहारनपुर में शनिवार को युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के नेतृत्व में बैंक कर्मचारी अंबाला रोड स्थित ओरिएंटल बैंक के बाहर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
संयोजक संजय शर्मा ने कहा कि एक तरफ सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा देती है और दूसरी तरफ उन्नति की जीवन रेखा बैंकिंग उद्योग को ध्वस्त करने में लगी है।
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: खुल गई एसबीआई बैंक की पोल, किसानों को लगाई करोड़ों की चपत
वहीं यूपी इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष राजीव कुमार जैन ने कहा कि जिन छह बैंकों का विलय किया जा रहा है, वह बैंक बहुत अच्छा कार्य करते हुए चल आ रहे थे। बैंकों के विलय के पीछे सरकार की मंशा आर्थिक मंदी की तरफ से लोगों का ध्यान भटकाने की है। इस विलय से बड़ी संख्या में शाखाएं बंद होंगी और कर्मचारियों को भी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। सरकार की इस नीति का विरोध लगातार जारी रहेगा। बैंकों का विलय न ही देश हित में है और न ही जनता एवं बैंक कर्मचारियों के हित में।
इस दौरान प्रदीप गुप्ता, नवनीत कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा, अमित जैन, अमित गौर, मोहम्मद आसिफ, नावेद अली, राकेश कुमार, अनिल वर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, सुधीर बुद्धिराजा, अश्वनी गुप्ता, राकेश अरोड़ा, नीरज रस्तोगी, अजय कर्णवाल, यशपाल सिंह राठी आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/