फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bank employee died due to electric shock while connecting wire to inverter

इन्वर्टर में तार लगाते समय करंट से बैंक कर्मी की मौत

Wed, 11 Jun 2025 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Bank employee died due to electric shock while connecting wire to inverter
दौराला। समौली गांव में सोमवार देर रात इन्वर्टर में तार लगाने के दौरान अचानक करंट आने से राहुल (20 बेसुध हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

समौली निवासी सुरेंद्र चिनाई मिस्त्री का काम करता है। वह अपनी पत्नी जसवंती, तीन बेटों विनीत, विकास और राहुल के साथ पैतृक मकान में रहता है। सुरेंद्र के अनुसार,उसका बेटा राहुल मोदीपुरम स्थित एक प्राइवेट बैंक में कार्य करता था। सोमवार देर रात वह घर पर बैठकर बेटों से बात कर रहा था। अचानक बिजली आपूर्ति बंद होने पर घर में अंधेरा पसर गया। राहुल इन्वर्टर में तार लगाने के लिए कमरे में गया। इस दौरान एक तार उसके हाथ में चिपक गया, जिस कारण वह करंट की चपेट में आ गया और बेसुध हो गया। राहुल की चीख पुकार सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल की मौत से परिवार में मातम पसर गया। सूचना पर ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed