{"_id":"57d3147e4f1c1bbb61317cab","slug":"bangla-210-b-ka-maamla","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में उठेगा आरआर मॉल के मलबे का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में उठेगा आरआर मॉल के मलबे का मामला
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sat, 10 Sep 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बंगला नंबर 210 बी आरआर माल के मलबे का मामला बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। टेंडर लेने वाले ठेकेदार तो आए नहीं। बोर्ड बैठक 14 या 15 सितंबर को प्रस्तावित है। सीईओ का कहना है कि जैसा सदस्य तय करेंगे, वैसी कार्रवाई की जाएगी। दीवाली से पहले मलबा हटा दिया जाएगा।
नौ जुलाई को कैंट बोर्ड ने आरआर मॉल पर हाईकोर्ट के आदेश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। बिल्डिंग गिरने के दौरान मलबे में दबने से चार लोगों की मौत हो गई थी। मलबे के लिए टेंडर लेने वाले पहले ठेकेदार ने 32 लाख 11 हजार कीमत लगाई थी। लेकिन वह मलबा उठाने नहीं आया। दूसरे नंबर पर ठेकेदार की 12 लाख की बिड थी, वह भी नहीं आया। तीसरे ठेकेदार ने करीब 11 लाख की बिड लगाई थी, वह भी नहीं आया। कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव का कहना है कि ठेकेदारों की सिक्योरिटी जब्त कर ली है और उन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया है।
रास्ता रुका, आ रही बदबू
वहीं मलबे की वजह से बिल्डिंग के पीछे वाला रास्ता रुक गया है। यहां से लोग पैदल ही जा सकते हैं। उधर, बिल्डर ने भी बोर्ड को पत्र लिखकर मलबे पर अपना दावा पेश किया था। आसपास के लोगों का कहना है कि मलबे से बदबू आ रही है। कोई जानवर मलबे में मरा हो सकता है।