फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bangalore Riots: Shahjeb Rizvi from Meerut said that I will give a reward of 51 lakhs for beheading the person posting objectionable posts on Facebook

बंगलुरू हिंसा: समाजसेवी शाहजेब का बड़ा बयान, 'आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले का सिर कलम करने पर दूंगा 51 लाख का इनाम'

Fri, 14 Aug 2020 12:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Aug 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
Bangalore Riots: Shahjeb Rizvi from Meerut said that I will give a reward of 51 lakhs for beheading the person posting objectionable posts on Facebook
समाजसेवी शाहजेब रिजवी - फोटो : अमर उजाला

बंगलुरू में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर बवाल हो गया था। बृहस्पतिवार को इस संबंध में फलावदा थाना क्षेत्र के रसूलपुर मुरादनगर निवासी समाजसेवी ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले का सिर कलम करने वालों को वे 51 लाख रुपये का इनाम देंगे। पुलिस ने इस मामले में समाजसेवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


बंगुलरू में हजारों उपद्रवियों ने कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के घर तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। वहीं थाने में भी तोड़फोड़ की गई थी। हिंसा के बाद पुलिस ने विधायक के भतीजे सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


वहीं बृहस्पतिवार को फलावदा थाना क्षेत्र के रसूलपुर मुरादनगर निवासी समाजसेवी शाहजेब रिजवी ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट से मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इससे लोगों में रोष हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की पोस्ट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शाहजेब रिजवी ने एलान करते हुए कहा है कि जो भी आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले का सिर कलम कर लाकर देगा उसे 51 लाख रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। वहीं इस संबंध में इंस्पेक्टर मनीष बिष्ट ने कहा कि इनाम की घोषणा करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अयान के मोबाइल में छिपे गहरे राज, पुलिस जांच में सामने आई ये बड़ी बात, नाबालिग लड़कियों को पिलाता था हुक्का

रासुका की होगी कार्रवाई
किसी को भी माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। 51 लाख रुपये का ऐलान करने वाले शाहजेब रिजवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed