फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bane Chahe Dushman Jamana Hamara, Salamat Rahe Dostana.

बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना...

Tue, 10 Jun 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bane Chahe Dushman Jamana Hamara, Salamat Rahe Dostana.
सुनील कैथवास.... नौचंदी पटेल मंडल में गीत की प्रस्तुति देते मनोज वर्मा और सुरेखा
मेरठ। प्रांतीय नौचंदी मेले के पटेल मंडप में टी-सीरीज के मशहूर गायक मनोज वर्मा उर्फ जूनियर किशोर कुमार के तत्वावधान में आयोजित म्यूजिकल नाइट ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अपनी मखमली आवाज और किशोर कुमार के अंदाज में मनोज वर्मा ने बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा बॉलीवुड गीत पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मनोज वर्मा ने अपने मधुर गीत ‘तेरे जैसा यार कहां, कहां ऐसा याराना’ से की। इस गीत को सुनकर दर्शक भाव विभोर हो गए। उन्होंने ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे आदि गीत प्रस्तुत किए। उनकी टीम ने विभिन्न वाद्य यंत्रों की ध्वनि के साथ सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

प्रांतीय मेला नौचंदी में लोगों की संख्या देर रात बढ़ रही है। लोग आसपास के मोहल्ले के लोग मेले में रात्रि भोजन के बाद पहुंचकर आइस्क्रीम और ठंडे पेय का आनंद भी ले रहे हैं। पटेल मंडप में भी गीत और गजलें लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज वर्मा ने कार्यक्रम के मध्य में ‘हमें और जीने की चाहत न होती, अगर तुम न होते’ और ‘भोले ओ भोले, मेरे यार को मना दे’ जैसे कालजयी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उनकी आवाज में किशोर कुमार की झलक सुनाई दे रही थी। बुजुर्गों को उनकी आवाज में पुरानी यादों में पहुंचा दिया। उनकी ऊर्जा और गायन शैली ने सभी का मन मोहा। कार्यक्रम में संजय जैन, नरेंद्र राष्ट्रवादी, अंकुर गोयल, राकेश गौड़, नारिस सैफी, ठाकुर प्रतीश आदि मौजूद रहे। संवाद

सुनील कैथवास.... नौचंदी पटेल मंडल में गीत की प्रस्तुति देते मनोज वर्मा और सुरेखा

सुनील कैथवास.... नौचंदी पटेल मंडल में गीत की प्रस्तुति देते मनोज वर्मा और सुरेखा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed