फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Detainees in prison facilities like home, police are providing themselves food, cigarettes

जेल में बंदियों को खुलेआम घूमने तक की आजादी, कहीं इस शहर की तरह न हो जाए!

Sun, 01 Jan 2017 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sun, 01 Jan 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
Detainees in prison facilities like home, police are providing themselves food, cigarettes
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पंजाब की नाभा जेल ब्रेक होने के बावजूद भी जेल प्रशासन गंभीर नहीं हुआ। मेरठ जिला जेल में नशा करने से लेकर खुलेआम घूमने तक की बंदियों को आजादी मिली हुई है। ऐसी स्थिति में बंदी भाग जाए तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। शनिवार को जेल के बाहर बंदियों के साथ ऐसा ही देखा गया। दीवार निर्माण करने में करीब 20 बंदी लगे थे। जहां पर उन्हें खुद पुलिसकर्मी बीड़ी सिगरेट समेत अन्य सुविधा मुहैया करा रहे थे।

विज्ञापन


मामला चौधरी चरणसिंह जिला कारागार का है। जेल के मुख्य द्वार के सामने एक दीवार का निर्माण चल रहा है। जिस पर जेल में बंद करीब 20 बंदी लगे थे। उसकी देखरेख के लिए सिर्फ चार सिपाहियों को छोड़ा, जोकि बंदियों की खातिरदारी करने में लगे थे। एक सिपाही ने बंदियों को बीड़ी सिगरेट और तंबाकू की व्यवस्था कराई। हालात ऐसे थे कि बंदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर आसानी से भाग सकते थे। जिस पर जेल प्रशासन पर सवाल उठ सकते थे। इस दौरान बंदियों को खाना भी बाहर से लाकर दिया गया। सिपाहियों ने बताया कि जेल प्रशासनिक अधिकारियों की परमिशन पर बंदियों को धूम्रपान और खाने की सुविधा बाहर दी है। बंदियों पर निगरानी के लिए जेल रोड पर बैरियर लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed