गुरमीत राम रहीम को उम्रकैद के फैसले से बरनावा डेरा पर पुलिस बल तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में 16 साल बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए गुरुवार को डेरामुखी गुरमीत राम रहीम समेत चारों दोषियों को ताउम्र कैद की सजा सुनाई है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से डेरा पर पूरे दिन पुलिस बल तैनात रहा।
बता दें कि छत्रपति हत्याकांड के मामले में गुरुवार को राम रहीम को सजा सुनाई जानी गई। इसको लेकर पूरे दिन डेरा पर हलचल रही। इस मामले को देखते हुए सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में सेवादार अनिरुद्ध त्यागी उर्फ गुड्डन त्यागी की मांग पर पुलिस बल तैनात रहा।
इस दौरान डेरे का मुख्य द्वार भी बंद रखा गया। बाहरी व्यक्ति का डेरे में आने जाने पर प्रतिबंध था। डेरे के बाहर कैंटीन आदि भी बंद रही। सेवादार गुड्डन त्यागी ने बताया कि कोई शरारती तत्व यहां आकर उपद्रव न कर दें, इसलिए ही उन्होंने आज यहां पर पुलिस सुरक्षा की मांग की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/