फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bagpat SP City said and in difficult times girls get help from the police

एसपी बोले- खुद को कमजोर न समझें छात्राएं, मुश्किल वक्त में लें पुलिस की मदद

Sat, 29 Sep 2018 06:44 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 29 Sep 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
Bagpat SP City said and in difficult times girls get help from the police
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत के एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने कहा कि छात्राएं, महिलाएं खुद को अकेला महसूस न करें। हेल्प लाइन नंबर 1090 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं, इसमें उनकी पहचान उजागर नहीं की जाती है। 100 की डायल सेवा भी लोगों की मदद के लिए बेहतर विकल्प हैं। पुलिस से डरने या बचने के बजाए मददगार बनें, ताकि बेहतर पुलिस का सिस्टम बनाया जा सके। 

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्कूली बच्चों को कानून की जानकारी देने के लिए पुलिस की पाठशाला का आयोजन सेंट एंजल्स पब्लिक स्कूल में किया। इसमें एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने कहा बच्चे देश का भविष्य हैं और वह धीरे-धीरे समाज में सीख- सीखकर आगे बढ़ते हैं। पुलिस समाज का अभिन्न अंग है। जहां लोग खुद कानून का पालन नहीं करते, वहां पुलिस की जरूरत पड़ती है। दुपहिया वाहन पर घर से निकले तो हेलमेट जरूर पहने और कार में निकले तो सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। दूसरी तरफ 18 साल से कम आयु के बच्चे ड्राइविंग न करें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा बच्चों को अभिभावक और शिक्षक किताबी ज्ञान के अलावा सामाजिक ज्ञान दें और रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली बातों को जरूर बताएं। बच्चे अपने परिवेश से सीखते हैं। किसी भी गलत चीज को अगर दबाया जाता है तो वह भविष्य के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने कहा समस्या को दबाने के बजाए उसका समाधान खोजना जरूरी होता है। पुलिस को मित्र की तरह समझें और मदद लें, यही नहीं पुलिस की समय समय पर मदद भी करें। उन्होंने कहा समाज में अनुशासन और लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए ही कानून बनाए गए हैं। उन्होंने कहा शिक्षा के साथ जीवन में अनुशासन और कानून के पालन से व्यक्ति आगे बढ़ता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bagpat SP City said and in difficult times girls get help from the police
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

इंटरनेट से ग्रहण करें सिर्फ ज्ञान की बातें
एसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि नया दौर इंटरनेट का है। शिक्षा के साथ यह जरूरी भी बन गया है। ऐसे में इसकी आवश्यकता को नकारा नहीं जा सकता। किशोर और युवा इंटरनेट से सकारात्मक चीजें ही ग्रहण करें। अभिभावक और शिक्षकों की यह जिम्मेदारी हैं कि बच्चों को बताएं कि क्या देखना है और क्या नहीं देखना है। उन्होंने कहा गलत चीजें बच्चों के कोमल ह्दय पर अधिक असर डालती है, इसके लिए निगरानी जरूरी है। 
 
सोशल मीडिया पर शेयर के विवाद से बचें
एसपी ने बच्चों से कहा कि व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर सैकड़ों जानकारी गलत होती हैं। लोग इनके बहकावे में आते हैं और इन्हें शेयर कर आगे बढ़ा देते हैं। इनसे बचना चाहिए। सिर्फ उन सूचनाओं को शेयर करें, जिनके विषय में आपकी खुद की जानकारी सटीक हो, गलत चीजों को शेयर करना भी कानून का उल्लंघन होता है। 

बेहतर समाज का निर्माण करने में सहयोग करें
एसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि पुलिस से डरें नहीं, मित्र समझें। आसपास किसी भी अपराध की जानकारी मिलती है या सड़क पर दिखता है तो तुरंत पुलिस को कॉल करें। पुलिस का कार्य सिर्फ देश के कानून का पालन कराना है, इसका उल्लंघन करने पर ही पुलिस हरकत में आती है। बेहतर बच्चे होंगे तो बेहतर भविष्य बनेगा।

एसपी ने बच्चों को सिविल सेवा के टिप्स दिए 
मुस्कान गर्ग : सर, अगर सिविल सेवा की तैयारी करनी है तो क्या करें। 
एसपी : कक्षा 10 के बाद से ही तैयारी करें। सभी विषयों का ज्ञान रखें। एक मुख्य विषय पहले से ही चुन लें। सामान्य ज्ञान, सामाजिक ज्ञान हासिल करें और आगे बढ़ें।  

सोहाना : पुलिस मामूली बातों पर लोगों को कई-कई घंटे थाने में बिठाएं रखती है। 
एसपी : ऐसा नहीं है, मामले की जांच और पीड़ित से पूरी जानकारी किए जाने तक किसी को लाया जाता है। पुलिस की प्राथमिकता मामले का निस्तारण करने की होती है। 

आंचल जिंदल : छोटे-छोटे मामलों की जांच में पुलिस को समय क्यों लगता है। 
एसपी : पुलिसकर्मियों के पास रोजाना कई- कई मामलों की जांच होती है। किसी मामले में कुछ समय की देरी हो सकती है, लेकिन पुलिस का काम जल्दी से जल्दी प्रकरणों का निपटारा करना होता है। 
 
पुलिस कप्तान का किया अभिनंदन 
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने एसपी शैलेश पांडेय का अभिनंदन किया। सरस्वती वंदना के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों ने स्वागत गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed