फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bagpat Murder Case, Delhi Police constable posted in Rashtrapati bhavan and surrendered in court

राष्ट्रपति भवन में तैनात दिल्ली पुलिस के सिपाही ने कोर्ट में किया सरेंडर, ये है मामला

Tue, 11 Dec 2018 09:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 11 Dec 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
Bagpat Murder Case, Delhi Police constable posted in Rashtrapati bhavan and surrendered in court
आरोपी सिपाही को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत में छात्र रवि धामा हत्याकांड के आरोपी अनुज के अपहरण के मामले में आरोपी सिपाही ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। यूपी पुलिस का सिपाही अभी फरार है। आरोपी बोला कि उसे राजनीति के तहत फंसा गया है। उसने किसी का अपहरण नहीं किया। वैसे पुलिस अभी तक अपहृत को ढूंढ नहीं पाई है।  

विज्ञापन


निबाली गांव के छात्र रवि धामा हत्याकांड के आरोपी अनुज का 28 नवंबर को अग्रवाल मंडी टटीरी से कार सवार कुछ लोग अपहरण करके ले गए थे। अपहृत के मामा ने मृतक छात्र के भाई एवं दिल्ली पुलिस के सिपाही मनोज धामा और यूपी पुलिस के सिपाही कपिल धामा के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस अभी तक अपहृत अनुज को बरामद नहीं कर पाई। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को आरोपी दिल्ली पुलिस के सिपाही मनोज धामा ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। मनोज धामा ने बताया कि उसने किसी का अपहरण नहीं किया। राजनीति के तहत उसे फंसाया जा रहा है। वह नहीं जानता कि अनुज कहां पर है। अनुज ने ही अपहरण की झूठी कहानी बनाकर उन्हें फंसा दिया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। इस मामले में यूपी पुलिस का सिपाही कपिल धामा फरार है। पुलिस ने सिपाही मनोज धामा को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ की जाएगी। अपहृत अनुज की तलाश की जा रही है। 

गैर हाजिर है कपिल धामा 
पुलिस ने बताया कि अपहरण के आरोपी दिल्ली पुलिस का सिपाही मनोज धामा राष्ट्रपति भवन दिल्ली में तैनात था। उसने अपहरण करने से एक दिन पहले मेडिकल लगाकर छुट्टी ली थी। वहीं यूपी पुलिस का सिपाही कपिल धामा मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनात हैं, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं गया। वह घटना के एक दिन पहले से ही गैर हाजिर चल रहा है।

हत्या की फैला रखी है अफवाह 
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने गांव में अफवाह फैला रखी है कि उन्होंने अनुज की हत्या कर उसका शव गंगनहर में फेंक दिया। उन्होंने भाई रवि धामा की हत्या का बदला ले लिया है।  

आरोपी महिला ने किया कोर्ट में सरेंडर 
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गौसरपुर गांव की महिला नौसारा की गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी मसरकीन उर्फ मुसरे पत्नी आश मोहम्मद ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। झगड़े में घायल नौसारा की 30 नवंबर को उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed