{"_id":"5e98283f8ebc3e75f5658b86","slug":"bagpat-more-than-50-women-raged-on-the-tank-for-not-getting-ration-in-the-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: राशन न मिलने पर फिल्म शोले की 'वीरू' बन गईं 50 से ज्यादा महिलाएं, नाराज होकर पानी की टंकी पर चढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: राशन न मिलने पर फिल्म शोले की 'वीरू' बन गईं 50 से ज्यादा महिलाएं, नाराज होकर पानी की टंकी पर चढ़ीं
Thu, 16 Apr 2020 03:11 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 16 Apr 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ीं महिलाएं
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में लाॅकडाउन के बीच राशन न मिलने से नाराज महिलाओं ने टंकी पर चढ़कर नाराजगी जताई है। महिलाओं का कहना है कि राशन डीलर उनसे अंगूठे के निशान लगवा लेता है लेकिन राशन नहीं देता है। इससे उन्हें घर चलाना मुश्किल हो रहा है। वहीं 50 से ज्यादा महिलाओं के टंकी पर चढ़े होने की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
बागपत जनपद के ककोर कला गांव में राशन न मिलने से नाराज महिलाएं गांव की टंकी पर चढ़ गईं। महिलाओं का कहना है कि राशन डीलर पहले दिन अंगूठे का निशान लगवा लेता है, लेकिन अगले दिन राशन देने से इनकार कर देता है। इससे उन्हें घर चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
महिलाओं का कहना है कि एक तरफ लॉकडाउन है और दूसरी तरफ उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। समस्या का समाधान नहीं होने कारण उनके पास टंकी पर चढ़ने का अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। महिलाओं के टंकी पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
गांव की 50 से अधिक महिलाएं इस वक्त टंकी पर चढ़ी हुई है, जबकि नीचे पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। महिलाओं को समझाने की काफी कोशिश की गई लेकिन वे अभी टंकी पर ही डटी हुई हैं। उधर, जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप से इस बारे में बात की गई तो उनका कहना है कि राशन डीलर की जांच कराई जाएगी।