{"_id":"5f6f89348ebc3e9b88174f14","slug":"baghpat-worker-killed-after-being-crushed-with-bricks-went-missing-from-home-in-the-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: ईंटों से कुचल कर मजदूर की हत्या, शाम को घर से हुआ था लापता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: ईंटों से कुचल कर मजदूर की हत्या, शाम को घर से हुआ था लापता
Sun, 27 Sep 2020 12:02 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बागपत में रमाला थानाक्षेत्र में शनिवार को एक युवक की ईंटों से कुचल कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका ए वारदात से सुबूत जुटाए। एएसपी और सीओ ने भी घटनास्थल कर निरीक्षण किया। मृतक के भाई ने रमाला थाना में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शनिवार की सुबह करीब साढे़ सात बजे कंडेरा गांव का कृष्णपाल सिंह पुत्र राजबल खेतों पर गया था। उसने अपने नलकूप पर एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंचे रमाला थाना प्रभारी रणधीर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस को मौके से खून से सनी तीन ईंट बरामद मिली है।
मृतक की शनाख्त रामगोपाल (45) पुत्र अलबेल निवासी बामनौली थाना दोघट के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई रामपाल ने बताया कि रामगोपाल मजदूरी करता था। शुक्रवार की शाम पांच बजे से लापता था। उसने किसी भी रंजिश से इंकार किया है। मृतक के दो बेटे व एक बेटी है।
विज्ञापन
एएसपी मनीष मिश्रा व सीओ आलोक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने बताय कि मृतक के भाई रामपाल ने अज्ञात के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।