{"_id":"5f85d4378ebc3e9b9575d854","slug":"baghpat-woman-died-after-nasbandi-operation-family-accused-doctor-for-of-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: नसबंदी के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: नसबंदी के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
Tue, 13 Oct 2020 09:53 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 13 Oct 2020 09:53 PM IST
सार
- परिजनों ने जताई नाराजगी, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
- सीएचसी अधीक्षक बोले, चीरा लगाते हुए बिगड़ी हालत, रिपोर्ट भेज दी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत बिनौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित शिविर में नसबंदी के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ऑपरेशन के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
विज्ञापन
मंगलवार को बिनौली सीएचसी पर नसबंदी कैंप लगाया गया था। धनौरा सिल्वरनगर गांव निवासी ज्योति (27) की ऑपरेशन शुरू होते ही हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजन पीड़िता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला के पति अनुज राणा का कहना है कि गलत इंजेक्शन दिया गया है। इसी वजह से मौत हुई है। सीएचसी बिनौली के अधीक्षक डॉ अतुल बंसल का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान चीरा लगाते ही महिला की हालत बिगड़ गई थी, जिस कारण उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था।
विज्ञापन
सीएमओ को प्रकरण की रिपोर्ट भेज दी गई है। हृदय गति रुकने से मौत हो सकती है। उधर, सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/