दिल्ली से बागपत में बढ़ा कोरोना का खतरा, आज मिले तीन नए संक्रमित मरीज, संख्या हुई 46, इतने हो चुके ठीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली से बागपत जिले में लगातार संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। हजुराबाद गढ़ी में दिल्ली पुलिस का सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिला है। चौहल्ला गांव निवासी डीटीसी चालक और पांची गांव निवासी एनडीएमसी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों गांवों में पहुंचकर सैनिटाइज अभियान चलाया। गलियां सील कर दी गई हैं। परिवार के लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
चौहल्दा गांव निवासी युवक डीटीसी दिल्ली में चालक है। वह रोजाना एम्स के स्टाफ को लाने और ले जाने का कार्य करता था। 26 मई को दिल्ली से अपने गांव चौहल्दा आया हुआ था। सांस लेने में दिक्कत होने पर वह खुद 27 मई को अपनी जांच कराने के लिए बागपत सीएचसी पहुंचा। डॉक्टरों ने उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ रेफर किया गया, जहां युवक का सैंपल लेकर जांच कराई। सोमवार को रिपोर्ट आई तो डीटीसी चालक पॉजिटिव निकला।
वहीं, चांदीनगर थाना क्षेत्र के पांची गांव निवासी युवक दिल्ली के एनडीएमसी (नई दिल्ली म्यूनसिपल कॉरपोरेशन) में नौकरी करता है। दिल्ली में उसका कोरोना टेस्ट हुआ था, सोमवार को उसकी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमण के दो मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों गांवों में पहुंची और सैनिटाइजेशन कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि परिवार के लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। दोनों कोरोना पीड़ितों का इलाज चल रहा है।
पढ़ें: लॉकडाउन 5.0 का पहला दिन, कई बड़ी राहतों के साथ ऐसा रहा पश्चिमी यूपी के जिलों का हाल
हजूराबाद गढ़ी का सिपाही अब बागपत के हिस्से में
हजूराबाद गढ़ी गांव निवासी दिल्ली पुलिस का सिपाही पिछले महीने पॉजिटिव मिला था। तब यह केस जिले की संख्या में नहीं गिना गया था। लेकिन सोमवार को इस केस को भी जिले की संख्या में जोड़ लिया गया। अब जिले में कुल केस 46 हो गए हैं।
दिल्ली से लगातार जिले में दस्तक दे रहा संक्रमण
जिले के लोगों का दिल्ली बड़ी संख्या में आवागमन होता है। जिले के युवा दिल्ली पुलिस समेत अन्य विभागों में नौकरी करते हैं। व्यापार और मेडिकल की जरूरतें पूरी करने के लिए भी दिल्ली आना-जाना पड़ता है। दिल्ली पुलिस के ही कई सिपाही संक्रमित मिल चुके हैं। इसके अलावा जीटीबी दिल्ली का स्वीपर संक्रमित मिला था, जिसके बाद उसकी पत्नी भी जिले में संक्रमित मिली थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/