{"_id":"5ee7873adf1ff97a1b76bf98","slug":"baghpat-seventeen-jamati-released-from-jail-will-soon-leave-for-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: जेल से रिहा हुए 17 जमाती जल्द नेपाल के लिए होंगे रवाना, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: जेल से रिहा हुए 17 जमाती जल्द नेपाल के लिए होंगे रवाना, ये है पूरा मामला
Mon, 15 Jun 2020 08:05 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 15 Jun 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
jamti
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में अस्थायी जेल में बंद नेपाल के 17 जमातियों को रिहाई मिल गई। एक दिन पहले 11 जमातियों की रिहाई हो चुकी है। मंगलवार को इन जमातियों को नेपाल के लिए रवाना करने की संभावना है।
विज्ञापन
अधिवक्ता इफ्तखार हसन ने बताया 14 सौ-14 सौ रुपये जुर्माना लगाने के बाद नेपाल के जमातियों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया था। रविवार को 11 जमाती जेल से छोड़ दिए गए थे, जबकि सोमवार को 17 जमातियों की रिहाई हो गई। जेल प्रबंधन ने हाजी निजात के सुपुर्द इन जमातियों को किया।
विज्ञापन
अस्थायी जेल से जमातियों को निवाड़ा के निकट हाजी निजात फार्म हाउस ले जाया गया। मंगलवार को निजी वाहन से इन जमातियों के नेपाल रवाना करने की तैयारी है। हाजी निजात ने बताया कि अपने खर्चे से बस में सवार कर जमातियों को भेजा जाएगा। जमातियों को रवाना करने से पहले प्रशासन की अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन
क्या है मामला
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से 28 जमाती बागपत आए थे। इनमें 17 रटौल और बागपत नगर के एक मकान में 11 जमाती रहे थे। चार जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले । लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में जमातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
अस्पताल से छुट्टी होने के बाद 17 जमातियों को खेकड़ा में बनी अस्थायी जेल में रखा गया था। अदालत ने जमातियों पर 14 सौ-14 सौ रुपये का अर्थदंड लगाकर बरी किया।