फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BAGHPAT: Protest against the installation of meters on the tubewell, farmers returned the team

BAGHPAT:  ट्यूबवैल पर मीटर लगाने का विरोध, छपरौली पहुंची टीम को किसानों ने वापस लौटाया

Mon, 07 Nov 2022 05:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Nov 2022 05:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में ट्यूबवैलों पर मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम का किसानों ने विरोध कर दिया।    

विज्ञापन
BAGHPAT: Protest against the installation of meters on the tubewell, farmers returned the team
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में छपरौली क्षेत्र में हलालपुर गांव में ऊर्जा निगम की टीम मीटर लगाने गई तो किसानों में रोष फैल गया। सूचना मिलते ही सैकड़ों किसान मौके पर इकट्ठे हो गए और उन्होंने ऊर्जा निगम की टीम का विरोध कर बैरंग लौटा दिया।

विज्ञापन

 

छपरौली के हलालपुर गांव में ऊर्जा निगम की टीम मीटर लगाने के लिए पहुंची थी, लेकिन किसानों के विरोध के चलते टीम को बैरंग लौटना पड़ा। किसान चंद्रपाल ने बताया कि सरकार किसानों की बिजली फ्री करने का भरोसा कर दे रही थी, लेकिन ट्यूबवैलों पर जबरन बिजली के मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे फिर भी ज्यादा आता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: MEERUT: टंकी का पानी पीते ही लोग धड़ाधड़ पड़ने लगे बीमार, 50 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, गांव में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कहा कि शुगर मिल उनके गन्ने का बकाया नहीं दे रहा है फिर भी ऊर्जा निगम बिल जमा करने का दबाव बनाता है और उसकी रिकवरी करता है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाता है किसानों को राहत देने की बजाय सरकार जबरन मीटर लगा रही है बिल्कुल न्याय संगत नहीं है । किसान की दशा में अपने मीटर नहीं लगने देंगे इसके लिए कुछ भी करना पड़े ।

किसान  देवेंद्र,  देशपाल, संजय, भंवर सिंह, बलराज, मांगेराम, बिट्टू, कुलदीप, वीरेंद्र, किरणपाल, मुकेश, करण बली, विपिन, ओमपाल और विनय, सनसबीर आदि ने बताया किसान  ट्यूबेल पर पहरा देंगे ऊर्जा निगम का कोई कर्मचारी मीटर लगाने आया तो उसकी खैर नहीं।

ऊर्जा निगम के एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि ट्यूबेल पर मीटर लगाने का कार्य ऊर्जा लेखांकन के लिए किया जा रहा है। ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों से मिलकर किसानों को मीटर लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed