{"_id":"6368e27188e7df36a904e163","slug":"meerut-people-fall-ill-after-drinking-poisonous-water-from-the-tank-more-than-fifity-hospitalized","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MEERUT: टंकी का पानी पीते ही लोग धड़ाधड़ पड़ने लगे बीमार, 50 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MEERUT: टंकी का पानी पीते ही लोग धड़ाधड़ पड़ने लगे बीमार, 50 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, गांव में दहशत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 07 Nov 2022 04:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ में दूषित पानी पीकर बीगड़ी बच्चों की हालत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ से सटे सरधना में सोमवार सुबह दूषित पानी पीने से नगर के मोहल्ला मंडी चमारन गांव में तकरीबन 50 लोगों की अचानक तबीयत खराब हो गई। बीमार हुए लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। वहीं पानी पीने से लोगों की हालत बिगड़ने की खबर फैलते ही पूरे गांव में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला मंडी चमारान दूषित पानी पीने से स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है। लोग पानी पीने से भी डर रहे हैं। बाहर से पानी पीने के लिए ला रहे हैं। अब तक पचास से अधिक लोगों को नगर के अलावा मेरठ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मेरठ में दूषित पानी पीकर बीगड़ी बच्चों की हालत
- फोटो : अमर उजाला
मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम सत्यप्रकाश व तहसीलदार नटवर सिंह ने स्थानीय लोगों से जानकारी की। वहीं पालिका ने पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। किसी परिवार में तो सभी सदस्य बीमार हैं। जिनमें बच्चे, महिला व बुजुर्ग शामिल हैं। किसी परिवार में एक-दो सदस्य बीमार है।
3 of 7
मेरठ में दूषित पानी पीकर बीगड़ी बच्चों की हालत
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्लेवासियों का कहना है कि दो दिन पहले टंकी के पानी में सफेद रंग आ रहा था। शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। वहीं सूचना पर जिलाधिकारी दीपक मीणा भी कंकरखेड़ा स्थित अस्पताल में भर्ती मरीजों को देखने पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मेरठ में दूषित पानी पीकर बीगड़ी बच्चों की हालत
- फोटो : अमर उजाला
नगर के मोहल्ला मंडी चमारान दूषित जल पीते ही सुबह से ही लोगों की हालत बिगड़ना शुरू हो गई। जिसके बाद मरीजों का सीएचसी में आना शुरू हो गया था। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था धड़ाम नजर आई और तीन से चार मरीजों को एक बैड पर लिटाकर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
बीमार बच्चे व मौक पर मौजूद अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
गनीमत रही कि केवल एक ही मोहल्ले में स्थिति बिगड़ी अगर पूरे सरधना में हालात ऐसे बनते तो मरीजों को उपचार हो पाना संभव नहीं था। सीएचसी से नाजुक हालत में रेफर की गई नोशीदा पत्नी जावेद करीब दो घंटे तक सरकारी एम्बुलेंस के इंताजर में तड़पती रही। सीएमओ अखिलेश मोहन भी एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं करा सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।