फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Police outraged over information of misbehaved with a girl, a youth arrested

बागपत: सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस में हड़कंप, एक युवक गिरफ्तार 

Tue, 25 Aug 2020 12:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Aug 2020 12:02 AM IST
सार

  • -खेत से चारा लेने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप 
  • - पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा
  • - एसपी बोले, आरोपी गिरफ्तार, प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला

विज्ञापन
Baghpat: Police outraged over information of misbehaved with a girl, a youth arrested
बागपत कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में सोमवार को खेत पर चारा लेने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। एसपी का कहना है कि जांच की जा रही है। अभी तक जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आ रहा है।  

विज्ञापन


घटना थाना बालैनी क्षेत्र के एक गांव की है। किशोरी खेत से चारा लेने गई थी। आरोप है कि गांव का ही युवक किशोरी को बहला-फुसला कर हिंडन नदी किनारे ले गए। गांव के लोगों ने किशोरी की तलाश की तो वह हिंडन नदी के किनारे मिली।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार किशोरी ने बताया कि जब वह चारा लेने गई थी तो तभी गांव के युवक जबरन हिंडन नदी के किनारे ले गए और वहा जाकर दुष्कर्म किया। परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर सीओ सहित बालैनी पुलिस मौके पर पहुंची। किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ निकला। पुलिस का कहना है कि किशोरी ने खुद ही युवक को कॉल कर बुलाया था। किशोरी के पिता ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने की तहरीर दी है।


बालैनी थानाध्यक्ष नरेश कुमार का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म की बात गलत है। जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का निकला है। किशोरी के पिता की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।  
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed