{"_id":"611df8448ebc3e79e3480365","slug":"baghpat-police-arrested-an-accused-demanding-extortion-of-three-lakhs-from-cloth-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत : पुलिस ने कपड़ा व्यापारी से तीन लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत : पुलिस ने कपड़ा व्यापारी से तीन लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी दबोचा
Thu, 19 Aug 2021 11:50 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:50 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार आरोपी ने तीन दिन पहले मकान पर चिट्ठी डालकर व्यापारी से रंगदारी मांगी थी। सीसीटीवी कैमरे की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
बागपत पुलिस के साथ गिरफ्तार आरारोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ौत नगर के कपड़ा व्यापारी से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को धर दबोचा। आरोपी को न्यायालय मेें पेश कर जेेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, नगर के कपड़ा व्यापारी प्रमोद जैन पुत्र जयनद की कपड़े की दुकान गांधी रोड पर है। तीन दिन पूर्व प्रमोद जैन को उनके मकान पर एक चिटठी पड़ी मिली थी, जिसमें तीन लाख रूपये की रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन
प्रमोद जैन ने पुलिस प्रशासन से शिकायत कर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पुलिस आरोपी की धरपकड़ के प्रयास में जुट गई थी। गुरुवार को कोतवाल शिव प्रकाश सिंह को सूचना मिली कि कपडा व्यापारी से तीन लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी बिनौली फाटक पर खड़ा हुआ है।
विज्ञापन
सूचना पर तुंरत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी रविन्द्र कश्यप पुत्र ओमपाल कश्यप वाजिदपुर गांव का रहने वाला है।
आरोपी अक्सर कपड़ा व्यापारी की दुकान पर ग्राहक बनकर आता था। सीओ ने बताया कि आरोपी सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरफ्तार हुआ है। उसे न्यायालय मेें पेश कर जेेल भेज दिया गया है।