{"_id":"644760d547f9466645042328","slug":"baghpat-news-youth-dies-after-being-hit-by-train-accident-at-railway-station-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पानी पीने स्टेशन पर उतरा था युवक, अचानक रवाना हो गई ट्रेन, दौड़कर पकड़ने में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पानी पीने स्टेशन पर उतरा था युवक, अचानक रवाना हो गई ट्रेन, दौड़कर पकड़ने में गई जान
Tue, 25 Apr 2023 10:45 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:45 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां स्टेशन पर पानी पीने के लिए उतरे युवक की ट्रेन अचानक रवाना हो गई। ट्रेन को दौड़कर पकड़ने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की जान चली गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के बड़ौत में रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पहुंची और युवक की शिनाख्त पर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। उधर युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अजय (24) पुत्र पुष्पराज बेहटा हाजीपुर दिल्ली का रहने वाला था। वह मंगलवार को सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। जब ट्रेन नगर के रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो युवक पानी पीने के लिए नगर के स्टेशन पर उतरा। तभी ट्रेन रवाना हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result Live: UP बोर्ड 10वीं व 12वीं के परीक्षाफल की घोषणा आज, छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज
विज्ञापन
इस दौरान ट्रेन पकड़ने के लिए जब युवक दौड़ने लगा, तो ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पहुंची और युवक की शिनाख्त पर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। उधर, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।