फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat News: The borders are being guarded to prevent farmers from going to Delhi

किसानों का दिल्ली कूच रोकने के लिए सीमाओं पर चौकसी, भाकियू जिलाध्यक्ष ने कही ये बात

Thu, 26 Nov 2020 09:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 26 Nov 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News: The borders are being guarded to prevent farmers from going to Delhi
चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के दिल्ली कूच की सूचना पर बागपत में निवाड़ा और डूंडाहेड़ा बॉर्डर पर पुलिस की कड़ी चौकसी रही। वाहनों को रोका गया और लोगों से पूछताछ की गई। दिनभर चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि इस मामले में संगठन के दिशा निर्देशों का पालन होगा। हाईकमान ही इस पर अंतिम फैसला करेगा।

विज्ञापन


कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा और पंजाब के किसानों ने दिल्ली कूच किया। टकराव होने पर गुरुवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया गया। हरियाणा से लगे जिले के निवाड़ा बॉर्डर पर चेकिंग की गई। बागपत कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची और वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया। 
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि संगठन की ओर से जो भी दिशा निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अभी एहतियात बरती जा रही है। किसानों का उत्पीड़न गलत है। सरकार को किसान हित में फैसला करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: चलती बस में खौफनाक वारदात, कूदकर भागे बदमाश, यात्रियों में फैली दहशत, तस्वीरें

सीमा से सटे चेकपोस्ट पर खास नजर
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ गुरुवार को आंदोलनरत किसानों को दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन में शामिल होने जाना था। किसान आंदोलन को लेकर दिल्ली सीमा से सटे चेकपोस्टों पर पुलिस विशेष नजर रखे हुए है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित डूंडाहेड़ा चेकपोस्ट पर सुबह से ही सीओ मंगल सिंह रावत और कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। 

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किसानों के दिल्ली कूच करने के चलते बॉर्डर चौकी पर दिन भर चेकिंग की गई। लेकिन किसानों का कोई वाहन दिल्ली जाता नहीं दिखाई दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed