{"_id":"5bddc066bdec22695e0ff55d","slug":"baghpat-news-sexual-assault-on-the-girl-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पहले फेसबुक पर दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पहले फेसबुक पर दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 03 Nov 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर गाजियाबाद जनपद के एक कस्बे की युवती से बड़ौत नगर के एक मोहल्ले के युवक का प्रेम-प्रंसग हो गया। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ तीन माह तक दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। युवती के परिजनों ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक की गाजियाबाद जनपद के एक कस्बे की रहने वाली 22 वर्षीय युवती से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। बाद में जब दोनों मिले तो उसने युवती से शादी का प्रस्ताव रख दिया। युवती मान भी गई। आरोपी युवक तीन माह तक किराये का कमरा लेकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और अब वह शादी से इंकार कर रहा है। युवती किसी तरह तलाश करते हुए युवक के घर पहुंची तो परिजनों ने उसे भगा दिया। बाद में युवती ने एसपी बागपत को तहरीर दी। एसपी ने बड़ौत कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है, जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/