फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat News: Scheduled caste youth warned of religion change

Baghpat News: अनुसूचित जाति के युवक ने दी धर्म परिवर्तन की दी चेतावनी, इस बात पर लिया फैसला

Thu, 02 Feb 2023 04:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Feb 2023 04:52 PM IST
सार

बागपत के दोझा गांव में अनुसूचित जाति के युवक की पत्नी पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज युवक ने धर्म परिवर्तन की चेतावनी दे डाली। वहीं सीओ बागपत का कहना है कि मामले में जल्द ही आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
Baghpat News: Scheduled caste youth warned of religion change
पीड़ित प्रमोद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बिनौली थानाक्षेत्र के दोझा गांव में अनुसूचित जाति के युवक की पत्नी पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की अब तक पुलिस द्वारा गिरफ्तारी नही किये जाने से क्षुब्ध होकर युवक ने धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी है। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हो रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोझा गांव में जमीनी विवाद को लेकर 28 दिसंबर को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। जिसमे दोनों पक्षों की चार महिलाएं घायल हो गई थी। जबकि एक पक्ष की  गीता पत्नी  प्रमोद कुमार गंभीर घायल हुई थी। जिसको इलाज के लिए मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद महिला को छुट्टी मिल गई थी।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor News: डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक की पीटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में महिला के पति प्रमोद की तहरीर पर थाने में सुनील व काले पुत्रगण चरणे, जयनरेश पुत्र गजराज, संजय पुत्र रमेश निवासी दोझा व लेखपाल मोहित निवासी रंछाड़ के खिलाफ जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस मामले में पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नही कर पाई। जिससे पीड़ित परिवार के लोगों में रोष व्याप्त है।

पीड़ित प्रमोद पुत्र सगवा ने आरोपियों की गिरफ्तारी नही किये जाने से क्षुब्ध होकर धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी है। इसका उसने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इस संबंध में सीओ बागपत डीके शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed