फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat news: Police of four districts could not disclose bank robbery even on sixth day

बागपत: मुखबिर तंत्र हुआ फेल, चार जिलों की पुलिस छठे दिन भी नहीं कर सकी बैंक लूट का खुलासा

Sat, 14 Sep 2019 02:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 Sep 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
Baghpat news: Police of four districts could not disclose bank robbery even on sixth day
सिंडिकेट बैंक में लूट - फोटो : अमर उजाला
बागपत में सिंडिकेट बैंक शाखा तुगाना में 15 लाख की लूट का चार जनपदों की पुलिस भी खुलासा नहीं कर पाई। पुलिस का मुखबिर तंत्र फेल हो गया। पुलिस पुरानी घटनाओं में शामिल बदमाशों का रिकॉर्ड खंगालने में लगी हुई है, लेकिन अभी तक कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिली। वहीं बैंक में शुक्रवार से लेन-देन शुरू हो गया है। बैंक में गार्ड की नियुक्त कर दी गई है। नए सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत: तीन साल की मासूम से युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस चौकी से चंद किमी की दूरी पर हुई वारदात
विज्ञापन


तुगाना गांव की सिंडिकेट बैंक शाखा में नौ सितंबर को बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर 15 लाख रूपये लूट लिए थे। बदमाश सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी लेकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनेजर हरमिंदर सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आईजी आलोक सिंह ने मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली व बागपत के तेज तर्राक पुलिस कर्मियों की टीम बनाकर खुलासे के लिए लगाई थी। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने भी पांच टीम बनाकर खुलासे के निर्देश दिए थे।

घटना को पांच दिन बीत जानेे के बाद छठे दिन भी पुलिस को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली। पुलिस अब तक 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। चार जिलों की पुलिस भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी। पुलिस का मुखबिर तंत्र पूरी तरह से फेल हो गया है। पुरानी लूट की घटनाओं में शामिल रहे बदमाशों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। उनकी वर्तमान लोकेशन के बारे में जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें: अपराजिता: छात्राओं ने पेंटिंग समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा, पहचानी अपनी प्रतिभा

एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस की टीम खुलासे के लिए लगी हुई है। जो भी लाइन मिल रही है, उस पर काम किया जा रहा है। बदमाशों ने घटना मेें मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल नहीं किया। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं शुक्रवार को बैंक में लेन-देन कार्य शुरू हो गया है। बैंक में सुरक्षा गार्ड नियुक्त कर दिया गया। पांच नए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed