फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat news: new toll company collect toll on Eastern Peripheral Expressway

बागपत: ईस्टर्न पैरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर अब नई टोल कंपनी वसूलेगी टोल, जमा कराए 6267 करोड़ रुपये

Tue, 05 Apr 2022 07:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Apr 2022 07:04 PM IST
सार

एनएचएआई ने आगरा की पीएनसी कंपनी को 20 साल तक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर टोल वसूलने का ठेका दिया है। इस समयावधि में टोल कंपनी एक्सप्रेस-वे का मेंटीनेंस भी करेगी।

विज्ञापन
Baghpat news: new toll company collect toll on Eastern Peripheral Expressway
Eastern Peripheral Expressway

विस्तार

बागपत के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) पर नई कंपनी अब 20 साल तक टोल वसूलेगी। इसके लिए कंपनी ने एनएचएआई के खाते में 6267 करोड़ रुपये जमा करा दिए है। टोल कंपनी इस समयावधि में एक्सप्रेस-वे का मेंटीनेंस भी करेगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: शामली पुलिस ने संजीव जीवा गैंग के बदमाश को एके-47 के साथ दबोचा, 1300 से भी ज्यादा कारतूस बरामद
विज्ञापन


एनएचएआई ने हरियाणा के कुंडली से गाजियाबाद होते हुए पलवल तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया था। इसका उद्घाटन वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसके निर्माण में उस वक्त करीब 5400 करोड़ रुपये का खर्च आया था, जबकि करीब छह हजार करोड़ रुपये जमीन अधिग्रहण में दिए गए थे। इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण में भले ही करीब 5400 करोड़ रुपये लगे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, इस एक्सप्रेस-वे ने एक ही बार में एनएचएआई का करीब आधा बजट पूरा करा दिया है। एनएचएआई ने एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली के लिए बीस साल तक का ठेका छोड़ा है। वह ठेका आगरा की पीएनसी कंपनी को 6267 करोड़ रुपये में दिया गया है। इसके साथ ही एनएचएआई को अब एक बड़ा फायदा यह होगा कि एक्सप्रेस वे की मेंटीनेंस भी टोल वसूलने वाली कंपनी ही करेगी। 


यह भी पढ़े: मुजफ्फरनगर: कोर्ट में पेश हुए भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम, पढ़ें- क्या है पूरा मामला

110 करोड़ से सुधारेगी एक्सप्रेस-वे की हालत 
एक्सप्रेस-वे में कई जगह अंडरपास के ऊपर गड्ढे हो गए थे। इन खामियों को दूर करने के साथ ही मरम्मत करने के लिए एनएचएआई ने सर्वे कराया था। एक महीने पहले 110 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी देकर इसकी हालत सुधारी जा रही है। 

एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली के साथ ही मेंटीनेंस की जिम्मेदारी कंपनी को दी गई है। कंपनी से एनएचएआई को 6267 करोड़ रुपये मिले है। - अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक एनएचएआई

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed