फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shamli police caught crook of Sanjeev Jeeva gang with AK-47, more than 1300 cartridges recovered

बड़ी कार्रवाई: शामली पुलिस ने संजीव जीवा गैंग के बदमाश को एके-47 के साथ दबोचा, 1300 से भी ज्यादा कारतूस बरामद

Tue, 05 Apr 2022 03:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Apr 2022 03:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने एके-47 के साथ संजीव जीवा गैंग के बदमाश अनिल उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया है। मेरठ में कृषि यूनिवर्सिटी के डीन राजवीर सिंह पर हुए जानलेवा हमले से भी उसके तार जुड़े हैं।

विज्ञापन
Shamli police caught crook of Sanjeev Jeeva gang with AK-47, more than 1300 cartridges recovered
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने एके-47 के साथ संजीव जीवा गैंग के बदमाश अनिल उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया है। बरामद एके-47 रोमानिया की बनी बताई जा रही है। पकड़े गए बदमाश के पास से एक क्रेटा गाड़ी सहित लगभग 1300 से भी ज्यादा कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


मेरठ में 11 मार्च को सरदार वल्लभाई पटेलकृषि यूनिवर्सिटी के डीन राजवीर सिंह पर हुए जानलेवा हमले से भी उसके तार जुड़ रहे हैं। मेरठ में यूनिवर्सिटी के डीन राजवीर सिंह पर हुए हमले में सिसौली का रहने वाला अनिल बालियान गिरफ्तार हुआ था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौसम के तल्ख तेवर: पश्चिमी यूपी में अगले दो दिन दिखेगा लू का असर, 40 के पार पहुंचेगा पारा, अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि अनिल बालियान जेल में बंद है। प्रोफेसर राजवीर पर इसी एके-47 से हमला किया जाना था। लेकिन बाद में योजना बदल दी। अनिल उर्फ पिंटू पूर्व में कुख्यात बदमाश विक्की त्यागी मर्डर केस में जेल भी जा चुका है। 

बताया गया कि अनिल उर्फ पिंटू जनपद मुजफ्फरनगर के भौरा कलां थाना क्षेत्र के सदरुद्दीन नगर का रहने वाला है। विक्की त्यागी हत्याकांड की सीबीसीआईडी जांच में अनिल का नाम प्रकाश में आया था, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था।

11 मार्च को शूटर्स ने मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के वेटरनरी डीन राजवीर सिंह पर कई गोलियां बरसाईं थीं। हालांकि, डीन हमले में जिंदा बच गए। अब जिस पर उनकी हत्या करवाने की साजिश रचने का आरोप है, वो आरती मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली है। उसके पिता रिटायर्ड एएसपी हैं और भाई पुष्पराज भटेले जबलपुर मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट हैं।

आरती जबलपुर वेटरनरी कॉलेज के पैथोलॉजी डिपार्टमेंट में 29 अगस्त 2007 से 17 जनवरी 2014 तक असिस्टेंट प्रोफेसर रही। जबलपुर के सिविल लाइंस थाने में उसने सीनियर्स से झगड़े को लेकर कई शिकायतें भी की थीं। जॉब के दौरान ही उसने पीएचडी पूरी की, जो काफी विवादों में रही। इसे लेकर उसके खिलाफ शिकायतें भी हुई। 2014 में 20 जनवरी को आरती भटेले ने मेरठ कृषि विवि के वेटनरी कॉलेज में पैथोलॉजी डिपार्टमेंट जॉइन किया।

जांच में पता चला कि डीन का विवाद महिला प्रोफेसर आरती भटेले से चल रहा था। जिसको लेकर विवि में खूब पत्राचार हुआ था। बताया गया कि आरती के संबंध बिल्डर 52 वर्षीय अनिल बालियान से हैं। आरती की शादी हो चुकी है लेकिन पति से तलाक का मामला कोर्ट में है।

अनिल अपनी बेटी का एडमिशन कराने के लिए आरती के कॉलेज पहुंचा था। यहां दोनों के बीच मेल-मुलाकात शुरू हुई और दोनों प्यार में पड़ गए। आरती ने प्रेमी अनिल से कहा कि राजवीर सिंह यदि रास्ते से हट जाए, तो मैं डीन बन जाऊंगी।

अनिल बालियान को लालच दिया कि उसकी बेटी को यूनिवर्सिटी में नौकरी दे देगी। अनिल बालियान ने अपने साथी प्रॉपर्टी डीलर मुनेंद्र बाना को भी साथ ले लिया। आरती ने डीन के मर्डर के लिए 5 लाख रुपये में उधम सिंह गैंग के शूटर्स को सुपारी दी। 11 मार्च की रात को आरती ने डीन पर हमला कराया था। मेरठ पुलिस अनिल बालियान, मुनेंद्र बाना, उधम सिंह गैंग के शूटर आशू को गिरफ्तार कर चुकी है। आरती और दूसरा शूटर नदीम अभी भी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed