फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat News: BJP leader Manupal Bansal said that it has nothing to do with the party after reading Hanuman Chalisa in the mosque

मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने का मामला: भाजपा नेता बोले, इसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं

Thu, 05 Nov 2020 05:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 Nov 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News: BJP leader Manupal Bansal said that it has nothing to do with the party after reading Hanuman Chalisa in the mosque
भाजपा नेता मनुपाल बंसल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़कर सुर्खियों में आए भाजपा नेता मनुपाल बंसल का अब एक बयान सामने आया है। बंसल का कहना है कि जनसंख्या फाउंडेशन या भाजपा से हनुमान चालीसा का कोई ताल्लुक नहीं है। यह उनका व्यक्तिगत फैसला था।

विज्ञापन


ये था मामला
विनयपुर गांव की मस्जिद में हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र पढ़ा गया। मस्जिद में भाजपा की जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं जनसंख्या फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनुपाल बंसल ने इसे फेसबुक लाइव भी किया था। एसपी अभिषेक सिंह का कहना था कि जांच कराई गई है। मौलाना से अनुमति लेने के बाद ही पाठ किया गया।
विज्ञापन


वहीं मस्जिद में हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र पढ़ने की इजाजत देने वाले मौलाना को मस्जिद से निकाल दिया गया है। मौलाना अपना सामान लेकर गाजियाबाद के लोनी चला गया। गुपचुप तरीके से मुस्लिस समाज के लोगों की बैठक में यह फैसला हुआ। मौलवी के समर्थन में हिंदू समाज के लोग पंचायत करने की तैयारी में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अवैध फैक्टरी में भीषण विस्फोट, तेज धमाके से दहल गया इलाका, तस्वीरों में देखें मौके का हाल

खेकड़ा क्षेत्र के विनयपुर गांव में भाजपा नेता मनुपाल बंसल ने मंगलवार को मस्जिद में मौलाना अली हसन से इजाजत लेने के बाद भाईचारे के लिए मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ किया था। मौलाना अली हसन ने इसकी इजाजत दी थी।  

हनुमान चालीसा के पाठ को फेसबुक पर भी लाइव किया गया था। गायत्री मंत्र भी पढ़ा गया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही थीं। बुधवार को मामले में नया मोड़ तब आया जब मुस्लिम समाज के लोगों ने नाराजगी जाहिर की। गोपनीय तरीके से बैठक हुई और मौलाना को मस्जिद से निकाल दिया गया। मौलाना गाजियाबाना के लोनी में चला गया है। उधर, मनुपाल बंसल का कहना है कि यह गलत है। मौलाना ने तो भाईचारे का संदेश दिया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed