फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat News: Bhakiyu will join Rahul in Bharat Jodo Yatra, also invites Akhilesh Yadav-Chaudhary Jayant Singh

Baghpat News: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ जुड़ेगी भाकियू, अखिलेश यादव-चौधरी जयंत सिंह को भी न्योता

Mon, 02 Jan 2023 03:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 02 Jan 2023 03:20 PM IST
सार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बागपत और शामली में भाकियू के नेता, कार्यकर्ता शामिल होंगे। हरियाणा में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी शामिल होंगे। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह को भी न्योता दिया।

विज्ञापन
Baghpat News: Bhakiyu will join Rahul in Bharat Jodo Yatra, also invites Akhilesh Yadav-Chaudhary Jayant Singh
राकेश टिकैत, राहुल गांधी, चौधरी जयंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी और हरियाणा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का साथ देने के लिए भाकियू आगे आई है। यात्रा में बागपत, शामली में भाकियू के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं हरियाणा में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी यात्रा में शामिल होंगे। रालोद व सपा नेताओं को यात्रा में शामिल होने को लेकर अभी हाईकमान के निर्देशों का इंतजार है।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी के अनुसार सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में यूपी में शामिल होने के लिए सभी विपक्षी पार्टियों के अध्यक्षों को न्योता दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, बसपा अध्यक्ष मायावती को न्योता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: रोहटा में सांड ने ली महिला की जान, मुंडाली में बच्ची की हत्या, यहां पढ़ें-खास खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

Baghpat News: Bhakiyu will join Rahul in Bharat Jodo Yatra, also invites Akhilesh Yadav-Chaudhary Jayant Singh
Prayagraj News : किसान महापंचायत में मौजूद भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला।

संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल भाकियू टिकैत व अन्य पदाधिकारियों से बातचीत करने के साथ ही उनको भी न्योता दिया था। जिन्होंने यात्रा में शामिल होने को लेकर अपनी स्थिति साफ कर दी है। बागपत व शामली में भाकियू के जिलाध्यक्ष समेत अन्य सभी पदाधिकारी शामिल होंगे, जिनसे कांग्रेस नेताओं की स्थानीय स्तर पर बातचीत हो गई है।

भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर के अनुसार उनकी बातचीत हो चुकी है और वह यात्रा में शामिल होंगे। राकेश टिकैत खुद हरियाणा में रहेंगे। शामली से होकर जब यात्रा हरियाणा में जाएगी तो वह अन्य किसान नेताओं के साथ वहां शामिल होंगे।

हाईकमान के फैसले का इंतजार कर रहे सपा और रालोद नेता
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए भले ही अखिलेश यादव व जयंत चौधरी को न्योता दिया गया हो, मगर दोनों ने साफ कर दिया है कि वह यात्रा में शामिल नहीं होंगे। यह जरूर कहा जा रहा था कि उन्होंने अपने स्थानीय नेताओं को यात्रा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। वहीं रालोद के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा के अनुसार उनको अभी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को लेकर कुछ नहीं कहा है। हाईकमान से जिस तरह के निर्देश मिलेंगे, उसके अनुसार ही उनका रुख रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed