फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat News, 177th birth anniversary of former Prime Minister Chaudhary Charan Singh celebrated

बागपत: जिले भर में कुछ इस तरह मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती

Mon, 23 Dec 2019 10:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News, 177th birth anniversary of former Prime Minister Chaudhary Charan Singh celebrated
सपा कार्यालय पर मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती - फोटो : अमर उजाला

बागपत में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जिलेभर में 117वीं जयंती मनाई गई। विभिन्न कार्यक्रम हुए, जिनमें उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। देश की जनता के लिए किए गए कार्य को विस्तार से बताया गया। 

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में कार्यकर्ता और जिले के लोग दिल्ली स्थित किसान घाट पहुंचे, जहां उन्होंने चौधरी साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। रालोद कार्यालय पर हवन का आयोजन किया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने आहुतियां दी। प्रधान संगठन के अध्यक्ष रामपाल धामा, सेवानिवृत्त एसडीओ धर्म सिंह, सतब्रह्म तोमर, रविंद्र मुखिया, राजू तोमर ने अपने विचार रखे। ओमवीर तोमर, राममेहर, नरेश त्यागी, रामपाल धामा, अतर सिंह, कर्ण सिंह, संजय, अलीशेर यसहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं सपा कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, डॉ. सतीश गौड़, शीशपाल यादव, हरेंद्र सिंह, अशोक, अजय कुमार, राजीव प्रधान, डब्बू चौहान, संजय, संजय, भूपेंद्र, शालिनी राकेश, फुरकान, अब्दुल, सुरेंद्र धामा, राजू प्रजापति मौजूद रहे। जिला बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह तोमर और संचालन महामंत्री आजाद धामा ने किया। पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, नरेन्द्रपाल शर्मा, देवेंद्र आर्य, नरेंद्र पंवार बली, सत्येंद्र खोखर, जसपाल सिंह राणा, महेंद्र बंसल, विजय श्री मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला जाट सभा ने भी जाट भवन में चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। अध्यक्ष डॉ. महावीर सिंह, प्रधान संरक्षक विनोद राणा, महासचिव अश्वनी तेजपाल सिंह, एडवोकेट चरण सिंह खोखर, देवेंद्र आर्य, गजेंद्र सिंह, तेज सिंह, कंवरपाल सिंह ढाका, सूबे सिंह ढाका, सोहनपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह नैन मौजूद रहे। 

देहात में भी चौधरी सिंह की जयंती मनाई
किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाहा के प्रांगण में यज्ञ का आयोजन किया गया। क्षेत्रवासियों ने आहुतियां डाली। पूर्व विधायक वीरपाल राठी, सुशील राणा, बाबा भोल्लर, राजसिंह, चरण सिंह, विक्रम राठी, गुल्लू राणा, आनंद छिल्लर, विनोद राणा, कृष्णपाल प्रधान, देवपाल आदि मौजूद रहे। दोघट में भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी के आवास पर यज्ञ का आयोजन किया गया। धर्मेंद्र राठी, प्रमोद प्रधान, रामनाथ प्रधान, रामछैल पंवार, नरेंद्र राठी, संजीव राठी, बिजेंद्र प्रधान, राजेंद्र चौधरी, मांगेराम आर्य आदि मौजूद रहे। धनौरा टीकरी में चौधरी साहब की जयंती पर केक काटा गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह, पूर्व प्रधान वेद सिंह, ताराचंद, उपेंद्र, बिजेंद्र, अमित, नीरज आदि मौजूद रहे।

इसके अलावा बामनौली, पुसार, गांगनौली, निरपुड़ा आदि स्थानों पर भी जयंती मनाई गई। छपरौली स्थित चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय में हवन किया गया। बंगले वाली चौपाल पर जयंती पर हवन किया। चेयरमैन संजीव खोखर, राजेंद्र सिंह, सुरेश, हरबीर सिंह, राजपाल, देवेंद्र, सतेंद्र मौजूद रहे। भाजपा नेता सत्येंद्र तुगाना ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर हवन का आयोजन किया। पहलवान प्रशांत और लविश को सम्मानित किया। ब्लॉक प्रमुख के प्रति बृजपाल, धर्मेंद्र ने भी अपने विचार रखे। 

अग्रवाल मंडी टटीरी में रालोद के नगराध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल उर्फ गुरू जी के आवास पर चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। पूर्व सभासद हाजी यूसुफ खान, यामीन, मास्टर अमर सिंह, सुभाष, अरपीत रूहेला, डॉ. चमन सिंह, आस मोहम्मद, गुलाब मौजूद रहे। खामपुर लुहारी गांव स्थित केएचआर इंटर कालेज में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह तालियान, प्रधान लिपिक हरेंद्र, बिजेंद्र, सुमेर, अजय, देशपाल, विक्रम मौजूद रहे। गोडविल इंटर कॉलेज किरठल में भी जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य सुबोध कुमार, जयपाल सिंह, यशवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, अमित शर्मा, संदीप कुमार, सुमित शर्मा, सविता देवी, दीपा देवी, रेनू चौहान, शैली भारद्वाज उपस्थित रहे। चांदीनगर क्षेत्र के फखरपुर गांव में ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षात्कार केंद्र बागपत, सिंडिकेट बैंक की ओर से किसान वित्तीय साक्षात्कार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। काउंसलर बॉबी शर्मा ने विभिन्न जानकारियां दी। एलडीएम प्रदीप थोराट, डीडीएम नाबार्ड समीर पूरी, एडीओ विनय कुमार, पीयूष कौशिक, डॉ आरपी कनौजिया, शाखा प्रबंधक निशेष शरण, लक्ष्मी नारायण कृषि अधिकारी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed