बागपत: देवी मूर्ति खंडित करने व गाय की पेंटिंग पर कालिख पोतने का आरोप, विरोध पर परिवार से मारपीट, दो पर मुकदमा
बागपत में घर के बाहर लगी देवी की मूर्ति खंडित करने और गाय की पेंटिंग पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने दो लोगों पर मारपीट और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत शहर के ईदगाह-पक्का घाट मार्ग पर घर के बाहर लगी देवी की मूर्ति खंडित करने और गाय की पेंटिंग पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता पूजा ने पड़ोस के सुलेमान और उसके बेटे नूरमोहम्मद पर विरोध करने पर मारपीट करने, बेटी के साथ अभद्रता और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घर के बाहर रखी थी देवी की मूर्ति
ईदगाह-पक्का घाट मार्ग निवासी पूजा के अनुसार, वर्ष 2001 में उन्होंने धर्म परिवर्तन कर मुरादाबाद निवासी मदन से शादी की थी। वह पिछले करीब पांच वर्षों से परिवार के साथ बागपत में रह रही हैं। उनकी बेटी जानवी ने पूजा के लिए घर की बाहरी दीवार पर गाय की पेंटिंग बनाई थी और उसके पास देवी की मूर्ति रखी थी।
मूर्ति खंडित करने और पेंटिंग पर कालिख पोतने का आरोप
पूजा का आरोप है कि 20 अगस्त को पड़ोस के सुलेमान ने अपने बेटे नूरमोहम्मद के साथ मिलकर घर के बाहर रखी देवी की मूर्ति खंडित कर दी और गाय की पेंटिंग पर कालिख पोत दी। विरोध करने पर दोनों ने कथित तौर पर घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की।
बेटी को पीटने और अपहरण के प्रयास का आरोप
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बेटी जानवी के साथ मारपीट की और उसे जबरन ले जाने का प्रयास किया। उन्होंने धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी वहां से भाग गए।
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच जारी
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सुलेमान और नूरमोहम्मद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।