बागपत: युवती से छेड़छाड़ करने पर कश्मीरी छात्रों से मारपीट, चार ने छोड़ा कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्याद्वाद इंस्टीट्यूट में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट करने के मामले में एएसपी ने सुरक्षा की दृष्टि से दो पुलिस कर्मियों को इंस्टीट्यूट परिसर में तैनात किया। दूसरी तरफ वारदात के बाद चार कश्मीरी छात्रों ने कॉलेज छोड़ दिया और वे अपने घर पहुंच गए। कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों के परिजनों से बात की। छात्रों ने वापस आने से इंकार कर दिया।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित स्याद्वाद इंस्टीट्यूट बागपत में पांच दिन से धार्मिक कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम में सामान बेचने के लिए युवतियों ने कॉलेज परिसर में स्टॉल लगाए हुए हैं। मंगलवार की रात में दो कश्मीरी छात्रों ने स्टाल पर सामान बेच रही युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी।
इसकी शिकायत पर युवती के परिजनों ने छात्र मोहम्मद आकिब की जमकर पिटाई की। इससे वह घायल हो गया। रात को ही छात्र ने अपना जुर्म कबूल कर युवती से माफी भी मांगी। कॉलेज में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत 90 कश्मीरी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।
बुधवार को कश्मीरी छात्र कॉलेज से सामान बांधकर सड़क पर उतर आए थे और खुद की जम्मू कश्मीर का बताने पर मारपीट का आरोप लगाया था। छात्रों के हंगामे की सूचना एएसपी रण विजय सिंह ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
एएसपी ने सुरक्षा की दृष्टि से कॉलेज परिसर में दो पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया। इस वारदात के बाद छात्र यूनुस भट, आकिब, फैयाज, मुजबिल निवासी जम्मू कश्मीर ने कॉलेज को छोड़ दिया। चारों छात्र बृहस्पतिवार को अपने घर पहुंच गए। कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों के परिजनों से बातचीत की।
परिजनों ने बताया कि छात्र सकुशल घर पहुंच गए हैं। छात्रों ने वापस आने से इंकार कर दिया। एएसपी ने बताया कि कश्मीरी छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से दो पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। छात्रों से मारपीट करने वालों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
चारों छात्रों को वापस बुलाया जाएगा
कॉलेज के चेयरमैन नागेंद्र गोयल ने बताया कि कश्मीरी छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं है। चार छात्र अपने घर चले गए हैं। इनके परिजनों से बातचीत की जा रही है। उन्हें वापस बुलाया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/