फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: fight between nanad and Bhabhi comes to social media, photo goes viral with pistol and boyfriend

बागपत: सोशल मीडिया पर पहुंचा ननद-भाभी का झगड़ा, पिस्टल लिए प्रेमी के साथ फोटो किए वायरल

Sat, 28 Aug 2021 03:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Aug 2021 03:32 PM IST
सार

सीओ आलोक सिंह का कहना है कि काफी समय पहले भाभी व उसकी ननद का झगडा कोतवाली तक पहुंचा था, इसमें  ननद की शिकायत के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ मारपीट आदि का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Baghpat: fight between nanad and Bhabhi comes to social media, photo goes viral with pistol and boyfriend
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीरियल में तो अपने भाभी-ननद के झगडे के बहुत से किस्से देखे होगें, लेकिन  उत्तर प्रदेश के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में भाभी-ननद का रियल झगडा सोशल मीडिया के प्लेटफार्म तक पहुंच गया। दरअसल कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर भाभी-ननद का किसी बात को लेकर झगडा हो गए था। जिसके बाद भाभी को इतना गुस्सा आ गया कि उसने अपनी ही ननद का फोटो उसके प्रेमी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर डालीं। वायरल फोटो में युवती तमंचे के साथ मस्ती कर रही हैं। युवती ने प्रेमी के कनपटी पर तमंचा तान रखा है और उसका प्रेमी दोनों हाथ ऊपर उठाकर अपराधी की तरह सरेंडर करता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

     
बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी तीन साल पहले बावली गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही युवती का अपने पति के साथ झगडा हो गया था, तो वह ससुराल छोड़कर अपने मायके रहने लगी, लेकिन मायके में उक्त युवती का अपनी भाभी के साथ भी झगडा हो गया, जिसके बाद किराए पर युवती बड़ौत किराए पर मकान लेकर रहने लगी।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व फिर से फोन पर युवती व उसकी भाभी की कहासुनी हो गई। यह बात युवती की भाभी को सहन नहीं हुई तो उनसे अपनी ननद व उसके प्रेमी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा
बड़ौत।  कोतवाली पुलिस के अनुसार युवती ने लगभग ढाई माह पहले मारपीट करने के मामले में अपनी भाभी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी बात को लेकर युवती की भाभी ने अपनी ननद के कई फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी।

प्रेमी की कनपटी पर तमंचा रखकर खूब मस्ती कर रही युवती
बड़ौत। सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हो रही है। उसमें युवती अपने प्रेमी के साथ तमंचे से खूब मस्ती करती दिखाई दे रही है। वायरल फोटो में युवती अपने प्रेमी की कनपटी पर तमंचा ताने हुए है और उसका प्रेमी हाथ ऊपर कर अपराधी की तरह सरेंडर करता दिखाई दे रहा है। पुलिस अब इन दोनों की तलाश कर रही है।
 
सीओ आलोक सिंह का कहना है कि काफी समय पहले भाभी व उसकी ननद का झगडा कोतवाली तक पहुंचा था, इसमें  ननद की शिकायत के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ मारपीट आदि का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो की जानकारी नहीं है। यदि कोई फोटो वायरल हुई है तो उसके आधार पर  युवक की तलाश कर तमंचा बरामद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed