फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Father filed a report against five including wife and father-in-law in the case of child's death

Baghpat: बच्चे की मौत के मामले में पिता ने पत्नी ससुर सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

Tue, 07 Feb 2023 12:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Feb 2023 12:39 PM IST
सार

बागपत के बिनौली थानाक्षेत्र में पांच माह के बच्चे की मौत के मामले में बच्चे के पिता ने पत्नी, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं बच्चे के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

विज्ञापन
Baghpat: Father filed a report against five including wife and father-in-law in the case of child's death
मृतक बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के बिनौली थानाक्षेत्र के सिरसली गांव में पांच माह के बच्चे की मौत मामले में बच्चे के पिता ने थाने पर अपनी पत्नी, ससुर सहित पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। वहीं बच्चे शरीर पर चोट के निशान भी मिले। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीती चार जनवरी को सिरसली गांव में पांच के बच्चे आरव की मौत हो गई थी। बच्चे के पिता धनोरा टिकरी गांव निवासी प्रदीप पुत्र विनोद ने अपने ससुराल वालों पर बच्चे को मारने का आरोप लगाकर बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: फिर हुआ रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने हथौड़ा मारकर की बड़े भाई की हत्या, खुद कबूला जुर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सलीम अहमद ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में दम घुटने से बच्चे की मौत होने की पुष्टि हुई। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। बच्चे के पिता प्रदीप ने अपनी पत्नी पवित्रा, ससुर धर्मवीर सहित पांच के खिलाफ 302, 34 की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने पवित्रा व उसके पिता धर्मवीर को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed