{"_id":"5fd45971d8d79f726a76195a","slug":"baghpat-farmer-shot-dead-while-he-went-to-farms-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: खेत में किसान की गोली मारकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: खेत में किसान की गोली मारकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार
Sat, 12 Dec 2020 11:17 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
baghpat murder
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार को खेत में गन्ना छीलने गए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रमाला थानाक्षेत्र के किरठल गांव में किसान इरशाद (60) की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि किसान शनिवार सुबह घर से खेत में गन्ना छीलने के लिए निकला था। यहां पर बाइक सवार बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजन खेत पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
रमाला और छपरौली थानाक्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार परिजनों ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन