फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: farmer shot dead while he went to farms in Baghpat

बागपत: खेत में किसान की गोली मारकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार

Sat, 12 Dec 2020 11:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 12 Dec 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Baghpat: farmer shot dead while he went to farms in Baghpat
baghpat murder - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार को खेत में गन्ना छीलने गए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रमाला थानाक्षेत्र  के किरठल गांव में किसान इरशाद (60) की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि किसान शनिवार सुबह घर से खेत में गन्ना छीलने के लिए निकला था। यहां पर बाइक सवार बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजन खेत पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन


रमाला और छपरौली थानाक्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार परिजनों ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed