Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Family Allegedly Drugged, Cash and Jewellery Stolen in Baghpat’s Dhikoli Village

Baghpat: नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात, बेहोश पड़ा रहा परिवार, नकदी-जेवर लेकर चोर फरार

Fri, 08 May 2026 01:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 08 May 2026 01:38 PM IST
सार

बागपत के ढिकौली गांव में चोरों ने घर में सो रहे परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और अलमारी से नकदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने चांदीनगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Baghpat:  Family Allegedly Drugged, Cash and Jewellery Stolen in Baghpat’s Dhikoli Village
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जिले के ढिकौली गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और अलमारी से हजारों रुपये की नकदी तथा जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने चांदीनगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


रात में घर में घुसे नकाबपोश बदमाश
ढिकौली गांव के मेन बाजार मोहल्ले में रहने वाले शकील पुत्र नसीम ने बताया कि वह अपनी पत्नी सन्नो, बेटों रशीद और अरमान, बेटी सानिया तथा मां शकीला के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब दो बजे पत्नी सन्नो की आंख खुली तो उसने घर से दो नकाबपोश लोगों को बाहर जाते हुए देखा। उसने तुरंत पति को आवाज लगाई, लेकिन वह बेहोश पड़े थे। इसके बाद उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक जनपद एक व्यंजन: मेरठ की रेवड़ी-गजक को मिलेगा वैश्विक मंच, योजना से बढ़ेगी पहचान, खुलेंगे नए अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अलमारी से नकदी और जेवरात चोरी
परिजनों ने घर के अंदर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे करीब चालीस हजार रुपये नकद, दो जोड़ी चांदी के जेवर, गले का पेंडिल और एक सोने की लोंग गायब मिली। परिजनों का कहना है कि चोरों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर परिवार के लोगों को बेहोश कर दिया था। बेहोश लोगों को गांव के एक चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार कराया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच
महिला सन्नो के अनुसार घर में दो नकाबपोश चोर दिखाई दिए थे। पीड़ित परिवार ने चांदीनगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी अतर सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया मामला चोरी का प्रतीत नहीं हो रहा है। पीड़ित से बातचीत कर पूरे मामले की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed