फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: DM and SP inaugurated Students ran in don't forget traffic rules marathon

Baghpat: 'ट्रैफिक रूल मत भूल' मैराथन में दौड़े छात्र, डीएम व एसपी ने गुब्बारे उड़ाकर किया मैराथन का शुभारंभ

Thu, 24 Nov 2022 03:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Nov 2022 03:44 PM IST
सार

छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र वंदना चौक पर मानव श्रंखला बनाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

विज्ञापन
Baghpat: DM and SP inaugurated Students ran in don't forget traffic rules marathon
मैराथन का शुभारंभ करते डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत गेटवे इंटरनेशनल स्कूल की ओर से यातायात माह के अंतर्गत टैफिक रूल मत भूल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन नगर के राष्ट्र वंदना चौक से शुरू होकर स्कूल पर संपन्न हुई। जहां स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ट्रैफिक के नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया।

विज्ञापन


मैराथन का शुभारंभ डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन ने हवा में गुब्बारे उड़ाकर किया। मैराथन दिल्ली-देहरादून हाईवे से नगर के राष्ट वंदना चौक से स्कूल तक निकाली गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: छात्रा संग चाय पीकर बाहर निकले छात्र पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV में कैद हुआ लाइव मर्डर
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राष्ट्र वंदना चौक पर छात्र-छात्राओं व स्कूल प्रबंधन ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। इसके उपरांत छात्रों ने मानव श्रंखला बनाकर यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

छात्रों ने लोगों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक कृष्णपाल सिंह, प्रधानाचार्य अमित चौहान व स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed