{"_id":"5c892459bdec22144c191ff4","slug":"baghpat-dead-body-of-advocate-found-on-eastern-peripheral-expressway-and-threat-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास मिला अधिवक्ता का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास मिला अधिवक्ता का शव, हत्या की आशंका
Wed, 13 Mar 2019 09:15 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में गौना-सिंगौली मार्ग पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास मिला शव मोदीनगर के अधिवक्ता अजय मुदगल का था। मृतक के बेटे ने चांदीनगर थाने में पहुंचकर शव की शिनाख्त की। वह 11 मार्च से लापता थे। पिता की हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन
चांदीनगर में मंगलवार की सुबह गौना-सिंगौली मार्ग पर एक्सप्रेस-वे के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
बुधवार को गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर निवासी सौरव मुदगल ने चांदीनगर थाने पहुंचकर शव की शनाख्त अपने पिता अजय मुदगल एडवोकेट (55) के रूप में की। उसने बताया कि उसके पिता मोदीनगर तहसील में अधिवक्ता थे। 11 मार्च को गाजियाबाद में शादी समारोह में गए, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 12 मार्च को मोदीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से परिवार को उनका शव मिलने की जानकारी हुई। उसने पिता की हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने मृतक का शव परिजनों को दे दिया। अधिवक्ता की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष उमेश रोरिया ने बताया कि मृतक की पहचान अजय मुदगल एडवोकेट में रूप में हुई है। परिजनों को शव दे दिया। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/