चचेरे भाई ने चार इंच जमीन के लिए उतार दिया था मौत के घाट, ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में खेकड़ा कस्बे के अहीरान मोहल्ले में बिट्टू उर्फ लोकेश की हत्या जमीनी विवाद को लेकर चचेरे भाई ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद किए। पुलिस ने हत्यारोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आठ नवंबर को खेकड़ा के अहीरान मोहल्ला निवासी बिट्टू उर्फ लोकेश को खेत की मेढ़ के विवाद में गोलियों से भून दिया था, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी कोमल ने खेकड़ा थाने में देवर हैप्पी, चचिया ससुर रमेश व उसकी पत्नी संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हत्याकांड में मंगलवार को पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई हैप्पी उर्फ अमित यादव पुत्र रमेश को बसी रोड स्थित देवी मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनका काफी समय से जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक बिट्टू ने उसकी चार इंच जमीन पर कब्जा किया हुआ था। वह वहां क्रेशर लगाने की योजना बना रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने खेत पर ही तमंचे से उसकी तीन चार गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस छोटी नहर के पास झाड़ियों से बरामद किया।
एसपी ने बताया कि हत्याकांड में केवल हैप्पी के खिलाफ ही साक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जबकि उसके परिवार के अन्य लोगों की भूमिका को लेकर विवेचना जारी है। पुलिस ने हत्यारोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/