{"_id":"638d8f2e40c0675c130e5e67","slug":"baghpat-constable-and-home-guard-were-taken-hostage-and-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"BAGHPAT: सिपाही व होमगार्ड को बंधक बनाकर पीटा, गर्दन पर रखा धारदार हथियार, पुलिस बल ने छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BAGHPAT: सिपाही व होमगार्ड को बंधक बनाकर पीटा, गर्दन पर रखा धारदार हथियार, पुलिस बल ने छुड़ाया
Mon, 05 Dec 2022 11:57 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:57 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस कर्मी व होमगार्ड ने सीसीटीवी में तोडफोड़ कर रहे लोगों को रोका तो उन्हें एक मकान में बंधक बनाकर पीटा गया। मौके पुलिस फोर्स ने पहुंचकर उन्हें बचाया।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में सरूरपुर कलां गांव में रविवार देर रात पुलिसकर्मी व होमगार्ड को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई। बताया गया कि गांव में बैंक के सामने एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े जाने पर पुलिस को बैंक में कोई घटना किए जाने की सूचना मिली थी। इसपर वहां पहुंचे पुलिस कर्मी व होमगार्ड ने तोड़फोड़ कर रहे लोगों को रोका तो दोनों को मकान के अंदर बंधक बनाकर पीटा गया। उनकी गर्दन पर हथियार भी रख दिया, लेकिन तभी मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने उनको छुड़वाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Khatauli Election: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, आज प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता
विज्ञापन
सरूरपुर कलां चौकी पर तैनात सिपाही अंकित व होमगार्ड प्रवीण के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी सरुरपुर कलां गांव में बैंक के सामने एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की सूचना मिली। जिस पर उन्होंने वहां पहुंच कर सीसीटीवी कैमरे तोड़ रहे महिला समेत 6 लोगों को रोका और घर जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
वह सिपाही और होमगार्ड को पकड़कर खींचते हुए अपने मकान में लेकर चले गए। जहां सिपाही और होमगार्ड के साथ बंधक बनाकर मारपीट की गई। बताया गया कि सिपाही की गर्दन पर धारदार हथियार भी रख दिया गया। लेकिन पहले ही आसपास रहने वाले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो भारी पुलिस बल वहां पहुंच गया। जिसके बाद सिपाही व होमगार्ड को बंधनमुक्त कराया गया। इस मामले में सिपाही की तरफ से छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।