{"_id":"6365face6bfb714707059c18","slug":"baghpat-clashes-between-two-sides-over-the-removal-of-the-balcony-of-the-house-eight-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल
Sat, 05 Nov 2022 11:26 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:26 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें आठ लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
घायल बच्चे व महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत जिवानी गांव में मकान का छज्जा निकालने को लेकर शनिवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष में दोनों पक्षों से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और झगड़े में शामिल दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के जिवानी गांव में मकान का छज्जा निकालने को लेकर एक पक्ष से अमीर व दूसरे पक्ष से शेरखान के बीच काफी समय से विवाद चला रहा था। शनिवार की सुबह भी मकान का छज्जा निकालने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते देखते उनके बीच गाली गलौज व मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों व धारदार हमला बोल दिया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:कवाल कांड: BJP विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द, अदालत ने सुनाई थी दो साल की सजा, जयंत ने ट्वीट कर लिखा...
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सख्ती कर मामला को शांत कराया और घायलों में एक पक्ष से आमिर खान पुत्र सलीम, तरन्नुम पुत्री इनाम, मीना पत्नी इनाम, रिहान पुत्र असलम व दूसरे पक्ष से घायलों में शेर खान पुत्र महेंदी हशन,.नोशीदा पुत्री नसीर अहमद, मोहसीना पुत्री नसीर अहमद व वाजिदा पत्नी फरयाद को सीएचसी पर भर्ती कराया।
हालांकि अभी तक इस मामले में रमाला थाने में कोई तहरीर नहीं पहुंची है। सीओ युवराज का कहना है कि मौके पर पुलिस बल भेजा गया है, तहरीर आने पर जांच का कार्रवाई की जाएगी।