धर्म बदलकर आर्य समाज मंदिर में रचाई दलित युवती से शादी, कोर्ट ने दिए सुरक्षा के आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमरान धर्म बदलकर अब राहुल हो गया है। यही नहीं उसने आर्य समाज मंदिर में दलित युवती से शादी कर ली। प्रेमी युगल ने एडीजे स्पेशल डॉ. मनु कालिया की कोर्ट में बयान दर्ज कराए। कोर्ट ने दोनों की सुरक्षा के आदेश दिए हैं। मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सिनौली गांव का है।
छपरौली थाना क्षेत्र के सिनौली गांव निवासी इमरान उर्फ रिहान पुत्र इकबाल का सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी कांता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 26 मार्च 2018 को प्रेमी युगल फरार हो गया था। युवती के परिजनों ने छह अप्रैल को सिंघावली अहीर थाने में युवक के खिलाफ धारा 366 आईपीसी व एससी/एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
प्रेमी युगल गाजियाबाद पहुंचा। गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में इमरान ने धर्म बदलकर अपना नाम राहुल रख लिया और प्रेमिका कांता से हिंदु रीति रिवाज से शादी कर दी। दोनों सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो गए। शादी करने के बाद दोनों हाईकोर्ट इलाहाबाद पहुंचे और इमरान की गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया। बुधवार को पति-पत्नी बागपत न्यायालय में पहुंचे। दोनों ने एडीजे स्पेशल डॉ. मनु कालिया की कोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाई। कोर्ट में युवती के बयान दर्ज कराए गए। सीओ बागपत दिलीप सिंह ने युवती के बयान लिए। दोनों ने युवती के परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की। कोर्ट ने बागपत पुलिस को दोनों को सुरक्षा देने के आदेश जारी किए है। बाद में दोनों सिनौली गांव चले गए। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पति-पत्नी को सुरक्षा दे दी गई है।
पढ़ें : धर्म परिवर्तन कर कोर्ट मैरिज करने पहुंची युवती, तहसील में बखेड़ा
धर्म परिवर्तन और शादी से बना है तनाव
मामला दो समुदाय और धर्म परिवर्तन से जुड़ा होने के कारण तनाव बना हुआ है। सीओ दिलीप कुमार का कहना है कि दोनों को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है और पुलिस मामले पर नजर रखे हुए है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/