फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: girl of religion changed, court marriage, ruckus

धर्म परिवर्तन कर कोर्ट मैरिज करने पहुंची युवती, तहसील में बखेड़ा

Fri, 09 Mar 2018 11:17 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 09 Mar 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
up: girl of religion changed, court marriage, ruckus
फाइल फोटो

धर्म परिवर्तन कर दूसरे समुदाय के युवक के साथ कोर्ट मैरिज करने पहुंची युवती को देख हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। जानिए फिर क्या हुआ...

विज्ञापन


यह मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। बड़ौत तहसील में बृहस्पतिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक युवती धर्म परिवर्तन कर दूसरे समुदाय के युवक के साथ कोर्ट मैरिज करने पहुंची। इसका पता चलने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी। उप निबंधक ने मामला दो समुदाय के होने से शादी कराने से इंकार कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रेमी युगल वहां से चला गया। 
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी व जिला उपाध्यक्ष अमित लौहड्डा को सूचना मिली की एक लड़की धर्म परिवर्तन कर दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम-प्रसंग के चलते कोर्ट मैरिज करने उपनिबंधक कार्यालय तहसील पहुंची है। वे कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे ओर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही उप निबंधक कार्यालय में शादी रजिस्टर्ड कराने पहुंचा प्रेमी युगल वहां से चला गया। पुलिस ने उनकी काफी तलाश की लेकिन वे हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : कोर्ट में सरेआम प्रेमी युगल की धुनाई, दिल्ली से यहां आए थे लव मैरिज करने

up: girl of religion changed, court marriage, ruckus
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

इस संबध में उपनिबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि दो समुदाय का मामला होने के कारण शादी रजिस्टर्ड कराने से इंकार कर दिया है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने उपनिबंधक को लिखित में दिया कि वे इस शादी को न होने दे। उन्होंने पुलिस पर भी लापरवाही का भी आरोप लगाया और कहा कि यदि पुलिस तत्परता से कार्य करती तो प्रेमी युगल हाथ लग सकता था। युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं में अंकित चौधरी, दीपक शर्मा, रूपक, विकास कश्यप, शुभम शर्मा आदि शामिल थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed